
पंचायत से भी ज्यादा दिलचस्प है छोटे शहर पर बनी ये वेब सीरीज
OTT Web Series: आजकल लोगों को वेब सीरीज खूब पसंद आता है। वीकेंड आने से पहले ही लोग अपने वॉचलिस्ट में वेब सीरीज सेव करने लगते हैं। पर इस वीकेंड हम आपके लिए कुछ ऐसे वेब सीरीज लेकर आएं हैं जो आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं। आजकल वेब सीरीज में इतने बोल्ड सीन्स होते हैं कि आप अपने परिवार के साथ देखने में लोग बहुत कतराते हैं। आज हम आपको ऐसे वेब सीरीज के नाम बताने जा रहे हैं जो आप जिसे आप एक साथ बैठ कर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज में ये मेरी फैमिली से लेकर पंचायत जैसे सीरीज के नाम शामिल हैं।
ये एक कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज को देखने के बाद आपको अपने बचपन के दिनों की याद आ जाएगी। वीडियो गेम्स, कॉमिक्स, दोस्ती, गर्मी की छुट्टियां, आउटडोर गेम्स... सबकुछ ऐसे दिखाया गया है, जैसे ये आपके बचपन की कहानी हो। ये वेब सीरीज आप द प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।
ये एक ऐसी वेब सीरीज है जो शहर की आपा-धापी में उलझे लोगों को गांव जाने पर मजबूर कर देती है। ये लोगों को गांव के जीवन और वहां के मुश्किलों को बेहद पास से दिखाती है। इस वेब सीरीज के दो सीजन पहले आ चुके हैं, अब लोगों को तीसरे सीजन का इंतजार है। ये वेब सीरीज आप अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।
ये एक ऐसी वेब सीरीज है जिसे हर इंसान अपने आपको इससे रिलेट कर पाएगा। शादी में मुंह फुलाने से लेकर मीडिल क्लास के घरों में हो रही परेशानी को इस वेब सीरीज में बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है। इस वेब सीरीज के हर पार्ट ने लोगों का दिल जीत लिया है। ये वेब सीरीज आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।
सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे एडल्ट्स की कहानी दिखाई गई है, जो दिल छू लेगी। ये वेब सीरीज देखने के बाद आपको अपने स्ट्रगल के दिनों की याद आ जाएगी। ये सीरीज आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
ये वेब सीरीज झारखंड (Jharkhand) के एक छोटे से गांव पर बनी है। ये वेब सीरीज आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं। इसकी कहानी आपके दिल को छू लेगी।
Published on:
29 Mar 2024, 6:06 PM IST
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.