16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन है यू-ट्यूबर शादाब जकाती? अश्लील कंटेंट दिखाना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Who Is YouTuber Shadab Jakati: सोशल मीडिया पर इस समय फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती ट्रेंड कर रहा है। उन्होंने बच्ची पर अश्लील कंटेट बनाया था। आइये जानते हैं कौन है ये...

2 min read
Google source verification
Who is YouTuber Shadab Jakati He was arrested by Uttar Pradesh police after child obscene video

कौन है यूट्यूबर शादाब जकाती?

YouTuber Shadab Jakati: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक यूट्यूब चर्चा में बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं शादाब जकाती की। वह अपने देसी अंदाज और मजेदार डायलॉग्स के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर रातोंरात छा गए थे। उनके कंटेंट लोग बेहद पसंद करते हैं और उनके कई फैन भी है, लेकिन इन दिनों यूट्यूबर शादाब जकाती कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। '10 रुपए का बिस्कुट कितने का है जी' जैसे डायलॉग से मशहूर शादाब को अपने एक नए वीडियो कंटेंट के कारण जेल जाना पड़ा है हालांकि, बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। आइये जानते हैं कौन हैं शादाब जकाती…

कौन हैं यूट्यूबर शादाब जकाती? (Who Is YouTuber Shadab Jakati)

शादाब जकाती उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के इंचौली गांव के रहने वाले हैं। वह कभी सऊदी अरब में कामगार थे। उन्होंने टिकटॉक से कॉमेडी वीडियो बनाना शुरू किया था। जब टिकटॉक बंद हुआ, तो उन्होंने हार नहीं मानी और इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स और फेसबुक पर वीडियो शेयर करने लगे और लोग भी उनके वीडियो बेहद पसंद करने लगे थे।

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हैं मिलियन फॉलोअर्स (YouTuber Shadab Jakati Facebook And Instagram)

शादाब जकाती अपनी देसी भाषा, शानदार कॉमेडी टाइमिंग और मजेदार डायलॉग्स के कारण बहुत जल्द ही सोशल मीडिया पर सेंसेशन बन गए थे। देखते ही देखते भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी। बड़े-बड़े क्रिकेटरों ने भी उनके डायलॉग पर रील्स बनाए। आज उनके फेसबुक पर 4.3 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

बच्ची पर बनाया था अश्लील कंटेंट (Shadab Jakati was arrested in Uttar Pradesh)

शादाब जकाती का ऐसे में बच्ची के साथ आपत्तिजनक कंटेंट वाला वीडियो उन्हीं की लोकप्रियता के लिए खतरा बन गया। वीडियो की जब हर जगह आलोचना होने लगी तो मेरठ पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की और शादाब को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, कुछ समय बाद कोर्ट से शादाब जकाती को जमानत मिल गई। जेल से बाहर आने के बाद शादाब ने तुरंत वह विवादित वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया और सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी। इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर फेम हासिल करना जितना आसान है, उससे ज्यादा जरूरी है कि कंटेंट बनाते समय हर तरह की मर्यादा और कानून का ध्यान रखा जाए।