
YouTuber Anjali Chauhan
YouTuber Anjali Chauhan Private Photo Leaked: फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि चौहान को लेकर खबर आ रही है। उन्होंने अपने ही बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पार्टनर ने उनसे ब्लैकमेल कर 1.55 लाख रुपए लूट लिए हैं। ऐसे में अंजलि चौहान ने बॉयफ्रेंड विक्की शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। देश में लड़कियों को ब्लैकमेल और उनसे पैसे ऐंठने का तरीका निकाला गया है। आम जनता के अलावा इसमें अब बड़े-बड़े सेलिब्रिटी का नाम भी सामने आ रहा है। अब यूट्यूबर अंजलि के साथ भी ऐसा ही मामला आया है।
यूट्यूबर अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फॉलोअर्स भी एक बड़ी संख्या में हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस उनकी फोटो और वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अंजलि का आरोप है कि उन्हीं के बॉयफ्रेंड ने उनकी प्राइवेट फोटो और कॉल रिकॉर्डिंग लीक करने की धमकी दी थी। अंजलि ने आगे बताया, “मैं और विक्की जो आजाद नगर में रहता है हम दोनों रिलेशनशिप में थे। हम दोनों घंटो तक बातें करते थे। विक्की इस दौरान हमारी बातों को रिकॉर्ड करता था और फिर कुछ टाइम बाद उसने मुझे उन्ही कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर धमकियां देना शुरू कर दिया। साथ ही विक्की ने मेरी प्राइवेट फोटो भी लीक करने की बात कही और कहीं मेरी फोटो और रिकॉर्डिंग लीक न हो जाए मैं उसे डेढ़ लाख रुपए दे चुकी हूं।”
अंजलि चौहान ने जो FIR दर्ज करवाई है उसके आधार पर पुलिस ने विक्की शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और इस केस में पुलिस के हाथ जो भी सबूत लगेंगे उसके आधार पर फिर आगे की जांच की जाएगी। बता दें, अंजलि चौहान इस पूरे मामले के बाद काफी डरी हुई है। उनका कहना है कि वह जल्द इस केस को सुलझता हुआ देखना चाहती है। वह अपने फैंस से भी खुद को सपोर्ट करने की बात कह रही हैं।
Published on:
22 Aug 2024 04:01 pm

बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
