
पाकिस्तान का कबूलनामा: मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा- हमारी धरती पर मौजूद है आतंकी
इस्लामाबाद।पाकिस्तान ( Pakistan ) ने पहली बार यह कबूल किया है कि उसकी धरती में आतंकी संगठनों और जिहादी तत्वों की मौजूदगी है। सोमवार को पाकिस्तान ने यह माना कि वहां पर आतंकियों के कैंप हैं और आतंकियों को खत्म करने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के डीजी मेजर जनरल आसिफ गफूर ( Major General Asif Ghafoor ) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पाकिस्तान ने जिहबादी संगठनों और हिंसक चरमपंथी गुटों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पाबंदी लगा दी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद ( terrorism ) के कारण पाकिस्तान को काफी क्षति झेलनी पड़ी है, अभी तक केवल आतंकवाद के कारण लाखों डॉलर पाकिस्तान ने गंवाएं हैं।
आतंकियों से निपटने में नाकाम रही पूर्व सरकारें: गफूर
मेजर जनरल आसिफ गफूर ने आगे कहा कि पहले की सरकारें आतंकवादियों से निपटने में नाकाम रही हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान को लाखों डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि पहले की सरकारें व सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के साथ मेहरबानी करने में व्यस्त रही हैं। परिणाम स्वरूप किसी भी प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया और कोई ठोस रणनीति तक नहीं बनाई जा सकी। आज हम उसे दुरुस्त कर रहे हैं।
भारत चाहे तो बालाकोट भेज सकता है मीडिया
पाकिस्ताने बालाकोट स्ट्राइक के दो महीने बाद यह कहा है कि यदि भारत चाहे तो बालाकोट स्टाइक की सच्चाई को जानने के लिए अपना मीडिया भेज सकता है। मेजर जनरल आसिफ गफूर ने रावलपिंडी ( rawalpindi ) में मीडिया को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान लगातार इनकार करता रहा है कि पाकिस्तान की धरती में कोई भी आतंकी संगठन नहीं है और न हीं कोई आतंकी गतिविधि के लिए उसकी धरती का इस्तेमाल होता है। हालांकि भारत ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक ( air strike ) कर पाकिस्तान की पोल खोल दी थी। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की ओर से पाकिस्तान में आतंकियों की मौजूदगी की बात उठाए जाने को लेकर भी पाकिस्तान विरोध जताता रहा है लेकिन अब खुद ही इस बात को स्वीकार कर लिया है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
30 Apr 2019 11:12 am
Published on:
29 Apr 2019 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
