
Husband Chops Off Nose, Ears Of Wife's Lover In Pakistan
लाहौर। पाकिस्तान में पत्नी के साथ प्रेम संबंधो को लेकर एक शख्स की नाक-कान काटने का मामला सामने आया है। आरोपी अब्दुल कय्यूम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को यह सूचना सामने आई है। यह घटना लाहौर से 375 किलोमीटर दूर मुजफ्फरघर गांव में गुरुवार को हुई। पुलिस ने बताया कि अब्दुल कय्यूम को शक था कि उसके गांव के मुहम्मद अकरम का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है।
नाक-कान काटकर गंभीर हालत में छोड़ा
पुलिस का कहना है कि गुरुवार को कय्यूम ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। उसने घर जाते समय अकरम को रोककर, उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। यहां पर उसने चाकू से उसकी नाक और कान को काट डाला। इसके साथ उसे गंभीर हालत में वहीं छोड़ दिया। अकरम को निश्तार अस्पताल मुल्तान में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार उन्होंने कय्यूम को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना अपराध कबूल लिया है। इसे ऑनर किलिंग का मामला बताया जा रहा है।
पाकिस्तान में ऑनर किलिंग एक बड़ी समस्या
पाकिस्तान में में इसी साल जनवरी में "ऑनर किलिंग" का एक और मामले ने तूल पकड़ा था। पंजाब प्रांत के गुजरांवाला शहर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की हत्या कर डाली थी। युवक की पहचान इमरान के रूप में करी गई। पुलिस ने इसे "ऑनर किलिंग" का मामला बताया था।
पाकिस्तान में ऑनर किलिंग को एक बड़ी समस्या के रूप में देखा जा रहा है। हर साल ऑनर किलिंग के नाम पर 1,000 से ज्यादा महिलाओं और लगभग 600 से 800 पुरुषों की हत्या हो जाती है। ह्यूमन राइट्स वॉच की 2019 की रिपोर्ट का कहना है कि पाकिस्तान में हर साल अनुमानित 1,000 ऑनर किलिंग के मामले सामने आए हैं। अकसर देखा गया है कि ऑनर किलिंग के मामलों में पीड़ित और आरोपी दोनो एक ही परिवार के होते हैं।
Published on:
23 Jul 2021 11:05 pm
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
