5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इमरान सरकार ने बीच में रोका मरियम नवाज का इंटरव्यू, मीडिया की आजादी पर उठे सवाल

Media sensorship: 'हम न्यूज' चैनल में काम करने वाले पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्वीट कर प्रसारण रोके जाने की पुष्टि की

2 min read
Google source verification
maryam

इमरान सरकार ने बीच में रोका मरियम नवाज का इंटरव्यू, मीडिया की आजादी पर उठे सवाल

कराची। पाकिस्तान में मीडिया पर सेंसरशिप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज का पाकिस्तानी चैनल पर प्रसारण जबरन रुकवा दिया गया है। 'हम न्यूज' चैनल में काम करने वाले पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्वीट कर प्रसारण रोके जाने की पुष्टि की। ब्लैकआउट होने के बाद न्यूज चैनल ने भी तुरंत ट्विटर हैंडल पर अपना बयान दिया।

चैनल ने ट्वीट कर कहा कि 'हम न्यूज' आजाद और जिम्मेदार मीडिया में विश्वास करता है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करना हमारे मूल मूल्यों में से एक है। हम अपने नैतिक मूल्यों और संरक्षण के लिए हमेशा अवाज उठाते रहेंगे। हालांकि ये इंटरव्यू नदीम मलिक के ट्विटर हैंडल पर मौजूद है।

मरियम नवाज ने जज पर दोबारा लगाए आरोप, सबूत के तौर पर जारी किए दो नए वीडियो

कई चैनलों पर पहले भी बैन लगाया

इससे पहले मरियम नवाज की प्रेस कांफ्रेंस दिखाने पर तीन न्यूज चैनलों को ऑफ एयर कर दिया गया है। पाकिस्तान में अब तक, चैनल-24 और कैपिटल टीवी को दिखाना बंद कर दिया गया था। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) के आदेश के बाद इन न्यूज चैनलों को ऑफ एयर किया गया था। इस आदेश पर मरियम ने इसे 'अविश्वसनीय फासीवाद' और 'राष्ट्रीय शर्म' करार दिया है।

अल-अजीजिया केस: मरियम नवाज ने जारी किया जज का वीडियो, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

जज का वीडियो जारी किया

इस प्रेस वार्ता के दौरान मरियम ने एक जज की वीडियों शेयर किया था। इसमें जज यह कहते हुए दिखाई दिए कि उनके पास पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ सबूत नहीं थे। उन्हें ब्लैकमेल किया गया। हालांकि जज ने इस बात से इनकार किया है। इससे पहले जिओ न्यूज पर आ रहे एक इंटरव्यू को कुछ मिनट बाद ही ऑफ एयर कर दिया गया था। ये साक्षात्कार पाक के मशहूर पत्रकार हामिद मीर ले रहे थे।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..