17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंट हाफिज सईद दोषी करार, पाक की गुजरात कोर्ट में केस हुआ शिफ्ट

18 जुलाई को हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार किया गया था यह गिरफ्तारी पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने की थी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Aug 07, 2019

hafiz saeed

Hafiz saeed

इस्लामाबाद। मुंबई हमलों के मास्टर माइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान की अदालत ने दोषी ठहराया है। पाक की गुजरांवाला अदालत में यह मामला चल रहा था। अब यह मामला गुजरात में शिफ्ट हो गया है। पाक मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 18 जुलाई को हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने की थी। उसका आरोप था कि हाफिज सईद आतंकी गतिविधियों को आर्थिक मदद देता है।

हाफिज सईद और मसूद अजहर पर शिंकजा कसने को भारत उठाने जा रहा बड़ा कदम

हाफिज सईद पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका

गौरतलब है कि आतंकी हाफिज सईद पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है। मगर हर बार वह सबूतों के आभाव में रिहा हो जाता है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि हाफिज सईद को रिहा कर दिया गया है। उसे कोर्ट से रिहाई दे दी गई हैं। मगर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने अमरीकी दौरे में पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि था पाकिस्तान में अभी भी 40 हजार आतंकी मौजूद हैं।

हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर बड़ा खुलासा, दुनिया की आंखों में इस तरह धूल झोंक रहा है पाकिस्तान

मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने कई बार भारत में आतंकी हमले कराए हैं। 2008 के मुंबई हमले में 166 लोग की मौत हो गई थी। इसमे में विदेशी नागरिकों की बड़ी संख्या शामिल है। इससे पहले हाफिज वर्ष 2002, 2006, 2008, 2009 और 2017 में भी गिरफ्तार हो चुका है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..