12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इमरान खान ने दिए पाकिस्तान के तालिबान में तब्दील होने के संकेत, किया इस चरमपंथी अथाॅरिटी का गठन

इमरान खान ने दुनियाभर में इस्लाम की सही तस्वीर पेश करने की अगुवाई खुद करते हुए रहमतुल लील आलमीन अथॉरिटी के गठन का ऐलान किया। उन्होंने इसका असली मकसद भी साफ कर दिया और कहा कि इस अथॉरिटी का काम पाकिस्तान की शिक्षा व्यवस्था को शरिया के मुताबिक बदलना है।  

2 min read
Google source verification

image

Ashutosh Pathak

Oct 11, 2021

imran-khan.jpg

नई दिल्ली।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से इमरान खान कितने खुश हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। इमरान खान अक्सर इस कट्टरवादी इस्लामिक समूह की शान में कसीदे गढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इससे यह संकेत पहले ही मिल चुका है कि वह पाकिस्तान को भी उसी दिशा में आगे बढ़ाना चाहते हैं।

इमरान खान ने अब इस राह पर कदम आगे बढ़ाने भी शुरू कर दिए हैं। उन्होंने दुनियाभर में इस्लाम की सही तस्वीर पेश करने की अगुवाई खुद करते हुए रहमतुल लील आलमीन अथॉरिटी के गठन का ऐलान किया। उन्होंने इसका असली मकसद भी साफ कर दिया और कहा कि इस अथॉरिटी का काम पाकिस्तान की शिक्षा व्यवस्था को शरिया के मुताबिक बदलना है। विशेषज्ञों की मानें तो इमरान खान ने देश में एक तरह से तालिबान की नींव रख दी है।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ अब्दुल कदीर खान का आज सुबह निधन, भोपाल में हुआ था उनका जन्म

दरअसल, करीब दो महीने पहले बंदूक के दम पर अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने वाले कट्टरपंथी संगठन तालिबान की शुरुआत भी छात्र संगठन के रूप में हुई थी। यह चरमपंथी संगठन भी खुद को इस्लाम का पैरोकार और शरिया का पालनकर्ता बताते हैं। शरिया के नाम पर क्रूरता करने वाले इस चरमपंथी संगठन की इमरान जिस तरह तारीफ करते हैं, उससे इस आशंका को बल मिलता है कि इमरान भी उसी राह पर चल सकते हैं।

इस्लामाबाद में आयोजित अशरा-ए-रहमतुल लील आलमीन (PBUH) को संबोधित करते हुए इमरान खान ने इसे देश के विकास से जोड़ा। इमरान ने कहा कि अपने नैतिक मूल्यों को कम करके कोई भी देश तरक्की नहीं कर सकता है। कई विद्वान इस अथॉरिटी का हिस्सा होंगे। इस अथॉरिटी का एक काम दुनिया को यह बताना होगा कि असल में इस्लाम क्या है।

यह भी पढ़ें:- अफगानिस्तान मुद्दे पर बातचीत के लिए पहली बार भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान और ईरान आएंगे एक मंच पर, तालिबान भी होगा शामिल

ये विद्वान इस अथॉरिटी का हिस्सा होंगे, जो स्कूलों के पाठ्यक्रम की निगरानी करेंगे। इमरान खान ने कहा, वे हमें बताएंगे कि क्या पाठ्यक्रम को बदलने की जरूरत है। देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में नाकाम रहे इमरान ने यह भी कहा कि दूसरे धर्मों की भी शिक्षा दी जाएगी। इमरान खान ने यह भी साफ किया कि मीडिया और सोशल मीडिया भी शरिया जानकारों के मुताबिक चलना होगा। उन्होंने कहा कि एक विद्वान मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दों को देखेगा।

इमरान खान ने कहा कि अथॉरिटी को अपनी संस्कृति के मुताबिक कार्टून भी बनाने का काम दिया जाएगा। उन्होंने कहा, कार्टून हमारे बच्चों को विदेशी संस्कृति दिखा रहे हैं। हम उन्हें रोक नहीं सकते हैं, लेकिन उन्हें विकल्प दे सकते हैं। इमरान खान ने कहा कि अथॉरिटी पाकिस्तानी समाज पर पश्चिमी सभ्यता के फायदे नुकसान का भी आकलन करेगा। उन्होंने कहा, जब आप देश में पश्चिमी सभ्यता लाते हैं, इसका आकलन करने की भी जरूरत है कि इसका हमें क्या नुकसान हो रहा है।