
नई दिल्ली।
पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री को होली और दीपावली में अंतर नहीं पता। शायद इसीलिए उन्होंने पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के लोगों को दीपावली पर्व की जगह होली की शुभकामनाएं दे दी।
जब वह ट्रोल हुए तो पोस्ट डिलीट कर दी।
पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री के दफ्तर की ओर से दीपावली के दिन होली की शुभकामनाएं ट्वीट किया गया। इसके बाद उनकी आलोचना हो शुरू हो गई और सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। उन्होंने गुरुवार को दीपावली के दिन हैप्पी होली लिखी एक पोस्ट शेयर की थी।
पाकिस्तान में सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने हिंदू समुदाय को दिवाली पर ‘शुभ होली’ की शुभकामनाएं दीं। हालांकि, कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर दी गई शुभकामना को हटा दिया गया। मगर तब तक यह वायरल हो चुका था। गुरुवार को दुनिया भर के हिंदू दीपावली मना रहे थे। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान सहित कई देशों के नेताओं ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
हालांकि, शाह के सोशल मीडिया पेज पर होली का संदेश वाला क्रिएटिव शेयर किया। ट्वीट पर आपत्ति जताए जाने के बाद सिंध सीएम हाउस ने ट्वीट हटा दिया, लेकिन ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। पाकिस्तानी पत्रकार मुर्तजा सोलंगी ने लिखा, ‘पाकिस्तान में सिंध में हिंदू आबादी की सबसे बड़ी संख्या है। यहां हिंदू बहुमत में हैं। यह वास्तव में दुखद है कि सीएम हाउस के कर्मचारी होली और दीपावली में अंतर नहीं कर पाएं। यह वास्तव में दुखद है।
होली की शुभकामनाएं देने वाली पोस्ट डिलीट करने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने अल्पसंख्यकों के लिए उनके समर्थन और दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कुछ ट्वीट किए। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई दी।
बाद में सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह के हवाल से ट्वीट किया गया- दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है। सीएम हाउस सिंध ने शाह के हवाले से एक अन्य ट्वीट में लिखा, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा की बात की है।
Published on:
05 Nov 2021 10:33 pm
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
