16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pakistan: कोरोना नियमों को तोड़ने पर विपक्षी दलों के हजारों कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

HIGHLIGHTS PDM Protest Against Imran Khan Government: पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के तीन हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सरकार के आदेशों के खिलाफ जाकर रैली करने और कोरोना दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

2 min read
Google source verification
PDM Protest Against Imran Khan

Pakistan: Sued Against Thousands Of Activists Of Opposition Parties PDM For Defying Covid Guidelines

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना संकट ( Coronavirus In Pakistan ) के बीच उपजे सियासी घमासान के बाद अब एक बार फिर से राजनीतिक गरमा गई है। दरअसल, सत्ताधारी इमरान सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के साझा सियासी रैली से पाकिस्तान में सियासी हलचल ( Politics In Pakistan ) तेज हो गई है।

इस सियासी गहमागहमी के बीच रैली में शामिल विपक्षी दलों के हजारों कार्यकर्ताओं पर कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के तीन बेटे भी शामिल हैं।

Pakistan: Corona संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इमरान सरकार का बड़ा फैसला, 26 नवबंर से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट ( Pakistan Democratic Movement, PDM ) के तीन हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर पंजाब प्रांत की पुलिस ने सरकार विरोधी रैली निकालने और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

PDM ने निकाली सरकार के खिलाफ रैली

आपको बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ( PM Imran Khan ) ने कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार विरोधी रैली व अन्य पब्लिक मीटिंग को करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद विपक्षी दलों के साझा समूह यानी PDM ने सोमवार को सरकार विरोधी रैली निकाली। इस रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

11 विपक्षी दलों के इस गठबंधन PDM ने मुल्तान के घंटाघर चौक से रैली का आयोजन किया था। इसके बाद मंगलवार की रात पुलिस ने विपक्षी दलों के हजारों कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री फिरदौस आशिक अवान के विशेष सहायक ने कहा कि कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में आयोजकों के खिलाफ मुल्तान में केस दर्ज किया गया है।

Pakistan: इमरान खान को करारा झटका, गिलगिट-बाल्टिस्तान को नहीं मिलेगा राज्य का दर्जा!

उन्होंने कहा कि PDM ने न सिर्फ कोरोना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है, बल्कि कोर्ट के आदेश की भी अवमानना की है। चूंकि कोर्ट ने कोरोना महामारी के बीच किसी भी तरह की रैली और पब्लिक मीटिंग न करने का आदेश दिया है। हम विपक्ष को लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी भी कीमत पर नहीं दे सकते हैं।