2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर, 21 की मौत, 40 लोग घायल

पाकिस्तान ( Pakistan) में बीते दो महीने में यह तीसरी बड़ी रेल दुर्घटना (Train Accident) है रहीम यार खान ( Rahim Yar Khan) में कुछ दिन पहले भी ट्रेन डिरेल होने से यातायात प्रभावित हुआ था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 11 Jul 2019, 5:55 PM IST

Train Accident Pakistan

रहीम यार खान।पाकिस्तान के रहीम यार खान में दो रेल गाड़ियों की टक्कर में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में करीब 40 लोग घायल भी हुए हैं। गुरुवार सुबह को रहीम यार खान के पास एक मालगाड़ी और यात्री गाड़ी के टकराने से यह हादसा हुआ।

ट्रेनों की टक्कर

मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि क्वेटा से लाहौर जा रही अकबर एक्सप्रेस पंजाब प्रांत के सादिकाबाद तहसील के वल्हार रेलवे स्टेशन पर एक स्थिर मालगाड़ी से टकरा गई। मालगाड़ी लूप लाइन पर खड़ी थी जबकि पैसेंजर ट्रेन मेनलाइन पर चलने के बजाय गलत ट्रैक पर चली गई।

जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) रहीम यार खान ने कहा कि मृतकों में एक महिला और आठ पुरुष शामिल हैं। जबकि घायलों में बहुत सी महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

बांग्लादेश में रेल हादसा: पांच की मौत, 100 यात्री घायल

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

घायलों को इलाज के लिए सादिकबाद और रहीम यार खान के नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया गया है। आसपास के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। डीपीओ ने आगे कहा कि बचाव अभियान चल रहा है और शवों को बाहर निकालने के लिए साइट पर हाइड्रोलिक कटर बुलाए गए हैं।

उन्होंने बताया है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने हादसे में इतने लोगों के जान गंवाने पर गहरा दुख और दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की जांच के भी आदेश दिए हैं।

इमरान खान ने जताया दुख

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने रहीम यार खान में रेल दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इमरान खान ने रेल मंत्री से सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन कदम उठाने को कहा।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..