4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश में रेल हादसा: पांच की मौत, 100 यात्री घायल

bangladesh train accident : इंटरसिटी ट्रेन के चार डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए ट्रेन का एक डिब्बा अलग होकर नदी में जा गिरा
less than 1 minute read
Google source verification
train

बांग्लादेश में रेल हादसा: पांच की मौत, 100 यात्री घायल

ढाका।बांग्लादेश में रविवार देर रात हुए रेल हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। यह घटना एक नदी पर बने पुल पर हुई। जानकारी के अनुसार हादसा कुलौरा में ढाका-सिलहट मार्ग पर हुआ। पटरी पर दौड़ रही इंटरसिटी ट्रेन अचानक दुर्घटना का शिकार हो गई। इसके चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इसमें से एक डिब्बे के नदी में गिरने की खबर है।

यात्रियों के लिए सहायता देर मेें पहुंची

देर रात हुए इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के बाद घायल यात्रियों के लिए सहायता देर मेें पहुंची। नदी में गिरे एक डिब्बे में मौजूद यात्रियों की खोजबीन की जा रही है। यहां पर रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के करीब एक घंटे बाद यहां पर सहायता पहुंच सकी। घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है।

बालाकोट अटैक: जब पाकिस्तान की पनडुब्बी के लिए 'काल' बन गई थी भारत की यह सबमरीन

4-5 डिब्बे पटरी से उतर गए

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिलहट से ढाका जा रही उपबन एक्सप्रेस के 4-5 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस रेल दुर्घटना में पांच लोगों के मरने और वहीं करीब 100 यात्रियों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। हालांकि, समिंगल (Sameangal) रेलवे स्टेशन के रेल अधिकारियों ने हादसे में मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..