5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dehdan : चिकित्सा में नवाचार के लिए गीता देवी की देह दान, यहां अब तक 13 का देह दान

-नेत्रों का भी किया दान

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 27, 2022

Dehdan : चिकित्सा में नवाचार के लिए गीता देवी की देह दान, यहां अब तक 13 का देह दान

पाली के मेडिकल कॉलेज में देहदान करने पहुंचे गीता देवी के परिजन।

Dehdan in Pali Medical college : पाली। मेडिकल के विद्यार्थियों के अध्ययन व मानव सेवा के लिए व्यंकटेश मार्ग पाली हाल वृद्धाश्रम सेवा समिति निवासी गीता देवी पत्नी परमानन्द की देह का दान किया गया। उनके निधन पर पुत्री मंजू देवी पत्नी कीर्तिकुमार ने आपनी माता के नेत्र भी दान किए।

आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान पाली चेप्टर व सेवा समिति वृद्धाश्रम की ओर से गीता देवी की पार्थिव देह को हिन्दू सेवा मण्डल की विश्राम शिला तक ले जाया गया। विश्राम शिला पर सेवा समिति अध्यक्ष प्रमोद जैथलिया, आई बैंक पाली चेप्टर के हुकमीचंद मेहता, केवलचंद कवाड़, भंवरलाल सेमलानी, हेमन्त चौपड़ा व रोशन नाहर ने पुष्पचक्र अर्पित किए। वहां डॉ. आरके. गर्ग, डॉ. प्रतिभा गर्ग, महेन्द्र मेहता, डीडी शर्मा, डॉ. प्रियंका सोनी व रमेश बाबानी ने पार्थिव देह पर शॉल ओढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही प्रतिभा शर्मा, हर्ष शर्मा, चैनसिंह भाटी, शशिकिरण अरोड़ा व कमल शर्मा ने पुष्पहार चढ़ाए। दिवंगत के दोनों नेत्र राजस्थान रोडवेज के अशोककुमार आदिवाल के सहयोग से जयपुर भेजे गए।

अब तक 13 दानवीरों ने दान की देह
इसके बाद गीता देवी की पार्थिव देह रेडक्रॉस शव वाहिनी से वृद्धाश्रम से हिन्दू सेवा मण्डल और वहां से मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई। मेडिकल कॉलेज में शरीर रचना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनुप सिंह गुर्जर, डॉ. महेन्द्रसिंह, डॉ. दीपू कटारिया, डॉ. रीतु अग्रवाल ने देह प्राप्त की। इस अवसर पर घीसूलाल पारख, नरेन्द्र लुंकड़, कान्तिलाल सामरिया, राकेश अरोड़ा व अशोक उपस्थित रहे। अब तक 13 दानवीर देह दान कर चुके हैं। ये इस साल की छठा देह दान है।