6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : घर में था पूरा परिवार, चोरों ने मारी सेंध

-सोना-चांदी के आभूषणों के साथ नगदी चोरी-पाली शहर के रामदेव रोड स्थित महात्मा गांधी कॉलोनी की है वारदात

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 17, 2023

पाली। शहर के रामदेव रोड स्थित महात्मा गांधी कॉलोनी में चोरों ने एक मकान में सेंधमारी करते हुए सोना-चांदी के आभूषणों के साथ नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई।

जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी मंगाराम पुत्र नत्थुमल नावानी जाति सिंधी जो गुरुवार रात परिवार के सदस्यों के साथ घर के नीचे वाले हिस्से में बैठे थे। इस दौरान चोर ने दूसरे माले पर बने दो कमरों में घुसकर दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए। सारा सामान बिखेर कर उसमें रखी सोने की चेन, एक अंगूठी, एक चांदी के ब्रेसलेट के साथ करीब 40 हजार रुपए नगद चुरा लिए।

परिवार के सदस्य जब ऊपर आए तो चोर गायब थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने रामदेव चौकी पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। पुलिस के नहीं पहुंचने पर लोगों ने नाराज नाराजगी जताई। इसके बाद लोगों ने पुलिस के अधिकारियों से बात कर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद रामदेव चौकी प्रभारी सहित अन्य कांस्टेबल भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।