5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, 2 मिनट का मौन रखा

Death Anniversary of Mahatma Gandhi 2024 : पाली जिले में मनाया गया शहीद दिवस  

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jan 30, 2024

शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, 2 मिनट का मौन रखा

पाली के कलक्ट्रेट में महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करती संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी।

Death Anniversary of Mahatma Gandhi 2024 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मंगलवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। जिलेवासियों ने महात्मा गांधी को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प किया। पाली शहर के महात्मा गांधी सर्कल पर गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया।

पाली जिला कलक्ट्रेट परिसर में संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी व अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता को याद किया व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित व माल्यार्पण कर उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री एल एन मंत्री, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल ,अतिरिक्त कलेक्टर सीलिंग श्री जबर सिंह, जिला परिषद सीईओ श्रीमती दीप्ति शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कांग्रेस भवन में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अध्यक्ष जीवराज बोराणा के नेतृत्व में गांधी की तस्वीर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। प्रवक्ता असगर कुरैशी ने बताया कि इस मौके जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवीण कोठारी, पार्षद भंवर राव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, मदनसिंह जागरवाल, आमीन अली रंगरेज आदि मौजूद रहे।

शहरवासियों ने की प्रार्थना
हिन्दू सेवा मण्डल की ओर से शहीद दिवस एवं कुष्ठ निवारण दिवस पर अध्यक्ष डॉ. एमएस लोढ़ा, डॉ. एलएन सोनी व शम्भुलाल शर्मा के सान्निध्य में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मण्डल उपाध्यक्ष केवलचंद कवाड़ ने बताया कि रामधुन व सर्वधर्म प्रार्थना सभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बालाल सोलंकी, छगनलाल सालेचा, बंशीलाल शर्मा, जबरमल जांगिड़, विजयनाथ, जेठु आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ नागरिक समिति जिलाध्यक्ष डॉ. रामलाल मोहबारशा की अध्यक्षता में भी सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। महामंत्री देवराज शर्मा ने विचार रखे। इस मौके वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरतन मल गुप्ता, भंवरलाल मेवाड़ा, नरपतसिंह कुम्पावत, शिवप्रसाद परिहार, भगवानदास कल्याणी, गणपत सिंह दैय्या, ओटाराम सोलंकी,हिम्मताराम फुलवारी, लूणसिंह राठौड़, रामलाल गर्ग आदि मौजूद रहे।

शहिद दिवस पर विद्यार्थियों ने मौन रखकर दी श्रद्धाजंलि
धनला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य गीदाराम बंजारा के सानिध्य में सोमवार को शहिद दिवस के रूप में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि छात्र-छात्राओं की ओर से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सभा में शिक्षक देवेन्द्रसिंह, जोगाराम मौर्य ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य बंजारा ने गांधीजी के प्रिय भजनों का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों से सामुहिक रामधुन का भजन गुनगुनवाया। कार्यक्रम के अंत में 1 मिनट का मोहन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर व्याख्याता नरेंद्रसिंह, सुरेश कुमार, त्रिलोकसिंह भाटी, शंकरलाल, नेनाराम, हनीफखान, शारीरिक शिक्षक उपेन्द्रसिंह, बाबुलाल, प्रवीण सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।