6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुनसान मार्ग पर 30 लाख कर रहे खर्च, सार्थकता तभी यातायात हो डायवर्ट और मिले सुरक्षा

- पाली शहर के पांच मौखा पुलिया के पीछे से सुभाष नगर भटवाड़ा तक बनाई जा रही सड़क

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 18, 2022

सुनसान मार्ग पर 30 लाख कर रहे खर्च, सार्थकता तभी यातायात हो डायवर्ट और मिले सुरक्षा

सुनसान मार्ग पर 30 लाख कर रहे खर्च, सार्थकता तभी यातायात हो डायवर्ट और मिले सुरक्षा

पाली। Pali Nagar Parishad News : नगर परिषद की ओर से गांधी मूर्ति के आगे लाखोटिया जाने वाले मार्ग व हाउसिंग बोर्ड से तालाब की पाळ के सहारे यातायात को डायवर्ट करने की कवायद शुरू की गई है। जिससे मिल गेट क्षेत्र व रेलवे स्टेशन [ Railway station ] रोड पर यातायात का दबाव कम हो सके। इसके लिए परिषद ने पांच मौखा पुलिया (लाखोटियाय तालाब [ Lakhotiya Pond ] से सटी सड़क) से सुभाष नगर भटवाड़ा तक नहर के किनारे 30 लाख रुपए खर्च कर सड़क का निर्माण [ Road construction ] शुरू किया है। इस मार्ग को 15 फीट चौड़ा कर दिया गया है। अब इस पर डामरीकरण किया जाएगा। हालांकि अभी यह सड़क सुनसान ही रहती है।

बिजली के लगाए पोल
यह मार्ग पहले बना हुआ था, लेकिन इस पर सन्नाटा ही पसरा रहता है। कारण यह है कि इसके एक तरफ नहर है और दूसरी तरफ निजी भूमि। आबादी नहीं होने के कारण नाम मात्र के लोग इस मार्ग से कभी-कभी गुजरते है। रात के समय मार्ग पर अंधेरा पसरा रहता है। ऐसे में यहां पर बिजली के नए पोल लगाकर रोशनी भी की गई है। यह पोल सडक़ के बीच डिवाइडर पर लगाए गए है।

इस तरह मिल सकता है मार्ग
यह मार्ग तैयार होने पर माली समाज भवन के पास से यातायात डायवर्ट किया जा सकता है। जो पांच मौखा पुलिया से लाखोटिया में आने वाली नहर के किनारे से होकर आगे सुभाष नगर तालाब की पाळ रोड होते हुए नया हाउसिंग बोर्ड तक जा सकते है। इसके आगे नहर होते हुए बालाजी मंदिर के निकट से जाने वाले मार्ग से चिमनपुरा तक जाया जा सकता है। पेच यह है कि सुभाष नगर से आगे सडक़ को चौड़ा करना काफी मुश्किल होगा।

बाइपास से यातायात हो जाएगा डायवर्ट
नहर के किनारे मार्ग को बायपास के रूप में विकसित कर रहे है। इस पर बिजली के पोल लगा कर बिजली शुरू कर दी है। अब इसमें अर्थ वर्क के बाद डामरीकरण किया जाएगा। इससे मिल क्षेत्र का यातायात डायवर्ट होगा व लोगों को सुविधा मिलेगी। -रेखा राकेश भाटी, सभापति, नगर परिषद, पाली