23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गधे का उत्पात, बच्ची को मुंह में दबाकर दौड़ा, महिला का पैर काटा

सोजत क्षेत्र के गुड़ाकलां में एक गधे ने तीन घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने काफी मुश्किल से उसे काबू कर मुंह को रस्सियों से बांध दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

kamlesh sharma

Oct 06, 2024

पाली। सोजत क्षेत्र के गुड़ाकलां में एक गधे ने तीन घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने काफी मुश्किल से उसे काबू कर मुंह को रस्सियों से बांध दिया।

जानकारी के अनुसार गुड़ाकलां गांव में सुबह एक गधे ने राह चलती महिला भंवरीदेवी के पैर को काट लिया। महिला चिल्लाई तो भी गधे ने पंजा नहीं छोड़ा। लोग मौके पर पहुंचे तथा उसे गधे के चंगुल से छुड़ाया। महिला के पैर में जख्म हो गया।

इसके बाद उसी गधे ने रास्ते पर चलती एक बच्ची को मुंह में दबा लिया और दौड़ने लगा। इससे गांव में हड़कंप मच गया। लोग गधे के पीछे भागे। बच्ची ने कंधे के पास से बच्ची को जबड़े में दबा रखा था। बच्ची रोती चीखती रही। लोगों ने लाठी-डंडे संभालकर गधे को गांव के रास्तों पर घेरने की कोशिश की। इस दौरान गधा दौड़ता रहा। लोगों ने डंडों से गधे को पीटकर बच्ची को छुड़ाया।

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गधे के मालिक और उसके साथियों ने गधे को रस्सी से जकड़ लिया। गधे के मालिक ने उसका मुंह रस्सियों से बांध दिया। इस दौरान भी गधे ने एक व्यक्ति का हाथ काट लिया। गधे के बंधने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।