7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऊर्जा मंत्री नागर पाली में बोले : भारत में 11 साल में हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव…आगे बढ़ रहा है देश

पाली शहर के किसान केसरी गार्डन में भाजपा की ओर से हुआ संकल्प से सिदि्ध कार्यशाला का आयाेजन

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jun 11, 2025

ऊर्जा मंत्री नागर पाली में बोले : भारत में 11 साल में हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव...आगे बढ़ रहा है देश

पाली शहर के इन्द्रा कॉलोनी स्थित किसान केसरी गार्डन में आयोजित संकल्प से सिदि्ध कार्यशाला में सम्बो​धित करते ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर।

Pali News : मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से बुधवार को संकल्प से सिदि्ध कार्यशाला किसान केसरी भवन में आयोजित की गई। जिसमे मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि 11 साल में कई महत्वपूर्ण बदलाव भारत में आए।

रक्षा नीति से लेकर देश के विकास मे महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा आमजन को मिल रहा है। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना व प्रधानमन्त्री विश्व कर्मा योजना सहित सभी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हुए। विकसित भारत संकल्प के साथ देश आगे बढ रहा है। मुख्य वक्ता जगतनारायण जोशी, महेन्द्र बोहरा, सोजत विधायक शोभा चौहान, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने विचार रखे। जिलाध्यक्ष सुनिल भंडारी ने कहा कि जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ से मंडल तक सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं।

ये रहे मौजूद

जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि इस मौके पूर्व उप महापौर ललित प्रीतमानी, नारायण कुमावत, महावीर सिंह, रामकिशोर साबू, लक्ष्मी सीरवी, सुमित्रा राजपुरोहित, कार्यक्रम संयोजक भरत त्रिवेदी, सह संयोजक महावीर प्रसाद राजपुरोहित, जितेंद्र बागडी, जैतारण प्रधान मेघाराम, रानी नगर पालिका अध्यक्ष भरत जैन आदि मौजूद रहे।