20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Pali / जवाई माइनर में पहले युवक का अब विवाहिता का मिला शव, फैली सनसनी

जवाई माइनर में पहले युवक का अब विवाहिता का मिला शव, फैली सनसनी

पाली जिले के तखतगढ थाना क्षेत्र के गोगरा हेड आरडी 38000 पुलिया के नीचे फंसा था महिला का शव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 11 Dec 2024, 8:45 PM IST

जवाई माइनर में पहले युवक का अब विवाहिता का मिला शव, फैली सनसनी

जवाई कमांड क्षेत्र स्थित नहर व मृतका का फाइल फोटो।

पाली/सुमेरपुर। पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र के जवाई कमांड क्षेत्र में सिंचाई के लिए छोड़े गए पहली पाण के दौरान एक युवक का शव मिला था। अब दूसरी पाण की सिंचाई के लिए चल रही नहर के माइनर में भी एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैली गई।

इस बार जवाई बांध से कमांड क्षेत्र में सिंचाई के लिए चार पाण के रुप में पानी दिया जा रहा है। पहली पाण की सिंचाई के लिए 5 नवंबर को नहर खोली थी। उस समय नेतरा के समीप जवाई नहर में युवक का शव मिला था। दूसरी पाण की सिंचाई के लिए 6 दिसंबर को नहर खोली थी। दूसरी पाण के लिए चल रही नहर में मंगलवार रात को नहर पर अस्थाई लगाए चौकीदारों को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान महिला का शव दिखाई दिया था। नहर का वेग तेज होने से रात्रि में शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। चौकीदारों ने जवाई खण्ड अधिकारियों व सम्बंधित थाने में शव दिखाई देने की सूचना दी। बुधवार सवेरे तखतगढ थाना क्षेत्र के गोगरा हेड आरडी 38000 पुलिया के नीचे महिला के शव फंसे होने की जानकारी मिली। तखतगढ थानाधिकारी भगाराम मीना, हेड कांस्टेबल पदमाराम मय जाब्ता गोगरा नहर पुलिया पहुंचे।

वहां महिला का शव नजर आने पर सीओ सुमेरपुर को सूचना दी। लोगों की मदद से नहर से शव को बाहर निकालाकरतखतगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जवाई नहर में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त शिवगंज थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी मनीषा पत्नी गणेशराम देवासी के रुप में हुई। शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल राणा मृतकों के परिजनों के साथ तखतगढ़ चिकित्सालय पहुंचे। मृतका 7 दिसंबर से घर से लापता थी तथा शिवगंज थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज था।