
पाली.
अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा राजस्थान के तत्वावधान में दशनाम गोस्वामी समाज का महाअधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में गोस्वामी समाज की रैली दिलीप पुरी एवं मुकेश बन की अगुवाई में निकाली गई। इसके बाद समारोह का दीप प्रज्वनल कर एवं भगवान दत्तात्रेय की आरती के साथ शुभारंभ किया गया। महंत सच्चिदानंद गोस्वामी राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी महासभा एवं प्रदेश अध्यक्ष सेठुपुरी साथिन अतिथि के रूप में मौजूद थे।
अधिवेश महंत नारायणगिरी महाराज गाजियाबाद, महंत रविन्द्रचरणानन्दगिरी पालनपुर, नागेश्वरगिरी गिरनारी बापु गांधीधाम, स्वामी सहजानंदगिरी महाराज गुजरात, महंत किशनभारती सोनाईलाखा, महंत ओंकारगिरी महाराज कांकाणी, महंत विष्णुगिरी ढाबर सहित अनेक सन्त-महंतों का सान्निध्य रहा। समारोह में भामाशाह परिवारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ। इसमें समाज की 410 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ। संचालन नारायण भारती खिन्दारा ने किया।
यह रहे अतिथि
कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर देवस्थान विभाग मंत्री राजकुमार रिणवा, विधायक ज्ञानचंद पारख, सभापति महेन्द्र बोहरा, यूआईटी अध्यक्ष संजय ओझा, सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी, रामकिशोर साबू, राधेश्याम चौहान, त्रिलोक चौधरी, नरपत दवे उपस्थित थे।
इनका रहा सहयोग
मीडिया प्रभारी राकेश पुरी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में महंत सच्चिदानंदगिरी, सेठुपुरी साथिन, रामप्रवेश पुरी, युवा जिलाध्यक्ष सुरेश गोस्वामी, मघागिरी, सोहन बन अध्यक्ष गोस्वामी विकास मण्डल, भंवर भारती अध्यक्ष गोस्वामी समाज संस्था पाली, ओमपुरी कानावास, मांगुगिरी, सोहनपुरी, सोहनगिरी हलवाई, विनोदपुरी हापत, ओमपुरी रोहट, राकेश पुरी, भीकागिरी, गणपत पुरी ने सहयोग किया।
भागवत कथा आयोजन को लेकर समिति का गठन
पाली .शहर के वीर दुर्गादास नगर स्थित राजपुरोहित समाज के भवन में रविवार को संत श्री संस्थान की बैठक संत तुलछाराम के शिष्य डॉ. ध्यानाराम के सान्न्धिय में हुई। बैठक में 26 दिसम्बर से दो जनवरी तक आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया। इस दौरान पाली शहर के क्षेत्रवार सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। समाज के राजेन्द्रसिंह धुरासनी ने बताया कि आगामी रविवार शाम को फिर बैठक आयोजित कर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।
Published on:
13 Nov 2017 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
