
गुरु नानक जयंती पर निकाला गया नगर कीर्तन
Guru Nanak Jayanti 2023 : पाली शहर में गुरु नानकदेव का अवतार गुरु परब सोमवार को श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। सिख समाजबंधुओं के साथ शहरवासियों ने गुरु के दरबार में मत्था टेककर खुशहाली की कामना की। दोपहर में शहर के सूरजपोल स्थित गुरु नानक गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के प्रधान अमरजीतसिंह मखीजा ने बताया कि गुरु परब को लेकर अखण्ड पाठ साहेब शनिवार से शुरू हुआ था। जिसकी सम्पूर्णता सोमवार सुबह हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे से कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें दिल्ली से आए रागी जत्थे के हरमिकसिंह, करतारसिंह व गगनदीपसिंह समूह साध संगत को गुरुवाणी के साथ कीर्तन का श्रवण कराया। गुरु के उपदेश बताए।
दोपहर में निकाला नगर कीर्तन
अवतार गुरु परब पर सूरजपोल से दोपहर में पंच प्यारों के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। जो सोमनाथ, भैरूघाट, पानी दरवाजा, सर्राफा बाजार, पुराना बस स्टैण्ड, पुरानी सब्जी मण्डी व धानमंडी होकर वापस सूरजपोल स्थित गुरुद्वारा पहुंचा। इस मौके सूरजपोल पर आतिशबाजी की गई। सिख समाजबंधुओं ने अरदास किया। कीर्तन यात्रा में लड्डू के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सचिव गोविंदसिंह लबाणा, कोषाध्यक्ष मानसिंह बाजवा, बलवीरसिंह, रणजीसिंह लबाणा, गुरप्रीतसिंह गिल, शरणपालसिंह आहूजा, गुरुशरणसिंह खेडा आदि मौजूद रहे।
Published on:
27 Nov 2023 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
