28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान : चौथे दिन खुले स्कूल, ये हालत देख कमरों में नहीं बैठ पाई छात्राएं

राजस्थान : चौथे दिन खुले स्कूल, ये हालत देख कमरों में नहीं बैठ पाई छात्राएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

anandi lal

•

Updated: 19 Aug 2019, 9:44 PM IST

Heavy rain in Pali: Soil freeze in school

राजस्थान : चौथे दिन खुले स्कूल, ये हालत देख कमरों में नहीं बैठ पाई छात्राएं

पाली । भारी बारिश के चलते पाली जिले में स्कूल तक नहीं खुल पाए। चौथे दिन जब स्कूल खुला तो कमरों में विद्यार्थी बैठ नहीं पाए। बारिश के दौरान पानी के भराव से फर्श पर मिट्टी की गर्त जमा हो गई।

जोजावर/धनला क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के बाद सोमवार को चौथे दिन स्कूल खुले लेकिन, बारिश के कारण बिगड़े हालात से छात्र/छात्राओं का कक्षा कक्ष में बैठना मुमकिन नहीं था। ऐसा ही नजारा बालिका माध्यमिक विद्यालय जोजावर में देखने को मिला है। यहां बारिश के दौरान सड़के पानी से लबालब हा गई थी। विद्यालय भवन परिसर में भी कमरों के अंदर तक पानी का भराव हो गया।

हालांकि धीरे-धीरे पानी विद्यालय परिस से धरती ने सोख लिया है और कुछ पानी बाहर की तरफ बह निकला। लेकिन बरसात का पानी स्कूल में बने कमरों के अंदर तक मिट्टी छोड़ गया। सोमवार को जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो कमरों में मिट्टी की गर्त जमी थी और लकड़ी से बना हुआ पूरा फर्नीचर गीला होने से बालिकाएं कक्षाओं में बैठ नही पाई।


विद्यालय कैंपस में खड़ी छात्राओं को देखकर शिक्षकों को एक घंटा बाद ही छुट्टी करनी पड़ी। प्रधानाध्यापक जयसिंह ने बताया कि बारिश के दौरान पानी कमरों के अंदर तक भर गया था जिससे मिट़टी जमा हो गई। सोमवार को फर्नीचर बाहर खुले में रखवाकर कमरों की सफाई कर धुलवाया गया। रिकार्ड और अन्य सामग्री अलमारियों में सुरक्षित है।