3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heavy Rain Red Alert: 25-26-27 अगस्त के लिए मौसम विभाग का हाई अलर्ट, इन जिलों में होगी अत्यधिक भारी बारिश

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उस तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Rakesh Mishra

Aug 24, 2024

Red Alert For Heavy Rain

Red Alert For Heavy Rain: राजस्थान में एक बार फिर मानसून की झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है। वहीं शनिवार सुबह की शुरुआत भी कई जिलों में तेज बारिश के साथ हुई। झमाझम बारिश का यह दौर 27 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।

भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 24 से 27 अगस्त तक अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में कहीं-कहीं भारी तो कहीं-कही अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 25 अगस्त को विभाग ने डुंगरपुर, झालावाड़, सिरोही और उदयपुर में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

पाली में झमाझम

वहीं पाली जिले में शुक्रवार को मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ। जिले के गांवों व कस्बों में सुबह से शाम तक बरसात का दौर जारी रहा। पाली शहर में दोपहर चार बजे बाद तेज बरसात से कई इलाकों में पानी का भराव हो गया। उधर, जवाई बांध के कैचमेंट क्षेत्र में शाम तक तो बरसात नहीं हुई, लेकिन उसके बाद बरसात का दौर शुरू हुआ। इससे जवाई बांध की नदी में पानी के आवक की आस बढ़ी। वहीं जवाई के सहायक सेई बांध के कैचमेंट में भी तेज बरसात हुई। इससे सेई के जल स्तर में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं कई नदी-नालों में भी बरसात हुई। जल संसाधन विभाग के अनुसार शाम पांच बजे तक जवाई बांध का गेज 26 फिट (1620 एमसीएफटी) दर्ज किया गया। पाली जिले के रायपुर में 36 घंटे में 5.48 इंच बरसात दर्ज की गई। वहीं जैतारण में 3 इंच बरसात हुई।

जिले में इतनी हुई बरसात

पाली जिले में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक सबसे अधिक बरसात 38 एमएम देसूरी में हुई। पाली तहसील में 21 एमएम, मारवाड़ जंक्शन में 20, सुमेरपुर में 3, बाली में 19, सोजत में 4, रोहट में 32, रायपुर में 15 व जैतारण मतें 24 एमएम बरसात दर्ज की गई। मौसम केन्द्र जयपुर की ओर से पाली जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिले में 27 अगस्त तक के लिए भारी बरसात का अलर्ट है। वहीं सिरोही में 26 अगस्त को भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जालोर जिले में भी येलो अलर्ट 27 अगस्त तक है।

कम दबाव का क्षेत्र बना

मौसम विभाग के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उस तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश व जोधपुर संभाग में 24 से 27 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Very Heavy Rain Alert: अब भारी नहीं अति भारी बारिश के लिए रहें तैयार, IMD का बड़ा अलर्ट जारी

Story Loader