
Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय हो सकता है। हालांकि राज्य के अधिकांश भागों में अगले 4 से 5 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में आगामी 2 से 3 दिन घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे के प्रभाव के आगामी दो दिन कहीं कहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो चार डिग्री नीचे रह सकता है। वहीं बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश टोंक के नगरफोर्ट और धौलपुर के बसेड़ी में 24 मिमी दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।
पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं घने से अति घना कोहरा दर्ज किया गया। इसके साथ ही शीत दिन और अति शीत दिन भी दर्ज किया गया। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर और जालोर में 24.6 डिग्री और निम्नतम न्यूनतम तापमान नागौर में 3.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 17 जनवरी को प्रदेश के अधिकतर जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि सिरोही, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर और पाली में कोहरे की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
वहीं पाली शहर में दिनभर आसमान में बादल छाने से लोगों की सर्दी से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पाली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।
यह वीडियो भी देखें
न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। ऐसे में सर्दी से कुछ राहत जरूर मिली। दोपहर में आसमान में दिन भर बादल छाने से सर्दी का असर कम दिखा। गुरुवार को भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। उसके बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई।
Published on:
16 Jan 2025 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
