6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमृत हाट मेला : महिला स्वयं सहायता समूहों ने हस्तनिर्मित उत्पादों की लगाई स्टॉलें, लोग कर रहे खरीदारी

-पाली के बांगड़ स्कूल मैदान में लगा अमृता हाट मेला [ Amrita Haat Fair ]

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 13, 2020

अमृत हाट मेला : महिला स्वयं सहायता समूहों ने हस्तनिर्मित उत्पादों की लगाई स्टॉलें, लोग कर रहे खरीदारी

अमृत हाट मेला : महिला स्वयं सहायता समूहों ने हस्तनिर्मित उत्पादों की लगाई स्टॉलें, लोग कर रहे खरीदारी

पाली। बांगड स्कूल मैदान [ Bangad School Ground ] में पांच दिवसीय जिला स्तरीय अमृता हाट मेले [ Amrit Haat Fair ] का उद्घाटन जिला कलक्टर दिनेशचन्द जैन व अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्रसिंह चौधरी ने फीता काट कर किया। मेलें में महिला स्वयं सहायता समूहों [ Women's Self Help Group ] द्वारा निर्मित सामग्री के प्रदर्शन व विपणन के लिए विभिन्न उत्पादों की 35 स्टॉल्स लगाई गई।

जिला कलक्टर ने कहा कि अमृता हाट मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी परिवेश में महिलाओं को सक्षत बनाने के लिए बाजार उपलब्ध करवाना है। ताकि स्वयं सहायता समुह में महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद की बिक्री को बढ़ावा मिले एवं महिलाओं का आर्थिक उत्थान किया जा सकें। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक ओमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पांच दिवसीय मेले में जिले एवं अन्य स्थानों से आए स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री हो रही है।

घरेलू उत्पादों की लगी स्टॉलें
अमृता हाट में विभागीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हैण्डीक्राफ्ट उत्पाद जैसे लाख की चुडिया, मोजडी, पेपरमेशी, आर्टिफि शियल फ्लोवर्स, टोराकोटा, आर्टिफि शियल ज्वेलरी, वस्त्र उत्पाद जैसे कशीदाकारी, जरी, चेपवर्क, कांच जडाई आदि के हस्त निर्मित उत्पाद, बंधेज, लहरिया, मोठडा, सलवार शूट् एवं साडिया, चद्दरें, खाद्य उत्पादों में आाचार, मसालें, पापड, मगोडी, सूखी सब्जियां आदि सामग्री की स्टॉल्स लगाई गई है।