पाली

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं ने दिखाया उत्साह, देखें ये तस्वीरें…

6 Photos
Published: June 21, 2023 08:05:02 pm
1/6

9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बुधवार को जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर योगा फाॅर वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर आयोजित किया गया। बादलों से आच्छादित आसमान के तले बैठकर जिलेवासियों ने योग की विभिन्न क्रियाएं कर सेहत के मेले में सहभागिता निभाई। लोगों को वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया। पाली जिला मुख्यालय पर लाखोटिया उद्यान में जिला प्रशासन, आयुर्वेद विभाग तथा नगरपरिषद की ओर से जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे भाग लेने के लिए बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सुबह छह बजे से ही उद्यान पहुंचना शुरू हो गए। योगाभ्यास सुबह सात बजे शुरू किया गया। शहरवासियों ने योग गुरुओं के निर्देशन में योग करने के बाद मतदान शपथ ली।

2/6
3/6
4/6
5/6
6/6
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.