5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुमेरपुर व शिवगंज में ज्वेलरी दुकानों के ताले तोड़े, जेवरात चुराए

सुमेरपुर (निसं). पाली के सुमेरपुर शहर व सिरोही के शिवगंज कस्बे में रविवार रात को चोरों ने ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया।

2 min read
Google source verification
सुमेरपुर व शिवगंज में ज्वेलरी दुकानों के ताले तोड़े, जेवरात चुराए

सुमेरपुर व शिवगंज में ज्वेलरी दुकानों के ताले तोड़े, जेवरात चुराए

सुमेरपुर (निसं). पाली के सुमेरपुर शहर व सिरोही के शिवगंज कस्बे में रविवार रात को चोरों ने ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। सुमेरपुर में अज्ञात चोर दुकान का ताला तोडकऱ अंदर से आठ किलो चांदी के जेवर चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी के फुटेज खंगाले।

सुमेरपुर में एक दुकान को बनाया निशाना
सुमेरपुर थाना पुलिस अनुसार रविवार रात मुख्य बाजार गली में स्थित लक्षिता ज्वैलर्स दुकान का रात को अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़ दिया और तिजोरी से आठ किलो चांदी के जेवरात चुरा ले गए। सोमवार सुबह गुजर रहे राहगीर ने आधा शटर खुला देखा तो दुकान मालिक को सूचना दी। इस पर दुकान मालिक हस्तीमल सोनी दुकान पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। सोनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

यहां भी वारदातें
शिवगंज पुलिस के अनुसार चोरों ने शिवगंज कस्बे की मंडार कॉलोनी में नवीनचंद पुत्र हस्तीमल जैन के यहां से 3-4 जोड़ी चांदी की पायजेब, 2 चांदी की अंगूठी तथा 40 हजार नगद ले लिए। इसी प्रकार सुरेश कुमार पुत्र भूरमल जैन के घर से 10 हजार नगद चुराए। घीसूलाल पुत्र प्रेमचंद जैन के मकान के ताले तोडऩे में नकबजन सफल नहीं हो सके। बड़ी बात तो यह है कि जिन दो मकानों में वारदात हुई उनमें मकान मालिक सो रहे थे। उन्हें इस घटना की कानों कान खबर नहीं लगी।

शिवगंज में चार दुकानों के ताले तोड़े
शिवगंज थाना पुलिस ने बताया कि गिरोह ने होली चौक स्थित सुरेश कुमार मीठालाल सोनी, प्रवीण कुमार लक्ष्मणजी सोनी, कैलाश कुमार कस्तूरजी सोनी तथा सुरेश कुमार शंकरलाल सोनी की दुकानों के शटर उखाडकऱ वारदात को अंजाम दिया। हालांकि नकबजन सुरेश कुमार शंकरलाल सोनी की दुकान में चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। कैलाश की मोबाइल पाट्र्स की दुकान से एक वाईफाई तथा करीब 3500 रुपए तथा अन्य दुकानों से कुछ नकदी चुराई गई है। ज्वैलर्स ने आभूषण चुराने से इनकार किया है। बताया कि दुकान में आभूषण नहीं
रखे थे।