6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

best swimmer : मिलिए हमारी तैराक बेटी से…13 साल की उम्र में बनी प्रदेश की बेस्ट ​स्वीमर

best swimmer : छोटी उम्र में भी बेस्ट स्वीमर बन चुकी है

Google source verification

पाली

image

Rajkamal Vyas

Jun 06, 2023

best swimmer : शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र, दोनों ही जगह बेटियां बेटों से दो कदम आगे ही हैं। ऐसी ही एक बेटी मरुधरा के पाली जिले के सुमेरपुर की है। वह तैराकी को अपनी कामयाबी की सीढी़ बना आगे बढ़ रही है। प्रनीति चौधरी की उम्र तो महज 13 वर्ष है, लेकिन इतनी छोटी उम्र में भी उसने अपनी झोली में ब्रॉन्ज मेडल से लेकर गोल्ड मेडल तक डाल दिए हैं। ये उसकी काबिलियत ही है कि प्रनीति इतनी छोटी उम्र में भी बेस्ट स्वीमर बन चुकी है। उसे राजस्थान में दूसरे नम्बर की बेस्ट तैराक होने का गौरव भी मिल चुका है।
हाल ही में अलवर में 72वीं राजस्थान स्टेट सीनियर स्विमिंग चैम्पियनशिप हुई, जिसमें प्रनीति ने एक गोल्ड मेडल, पांच सिल्वर मेडल, दो ब्रॉंज़ मेडल सहित आठ मेडल जीत चुकी हैं। तैराकी में चौधरी प्रदेश की दूसरी तेज़ तैराक का खिताब अपने नाम किया। प्रनीति अंडर 11 में व अडर 14 में बेस्ट स्वीमर ऑफ राजस्थान का ख़िताब जीत चुकी हैं। अब प्रनीति अंडर 14 जूनियर स्टेट स्विमिंग चैम्पियनशिप शाहपुरा भीलवाड़ा में भाग लेगी। इससे पूर्व वर्ष 2019 में अंडर 11, वर्ष 2021 और 2022 में 14 वर्ष प्रतियोगिता में बेस्ट स्वीमर ऑफ राजस्थान का खिताब जीत चुकी है। चौधरी फिलहाल जयपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।