5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस के निर्देश पर अर्थी को बीच रास्ते से अस्पताल लाया गया, मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा

इस बीच किसी ने महिला की मौत संदिग्ध होने की पुलिस को दी सूचना तो पुलिस आई हरकत में

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

TILOK AGARWAL

Mar 25, 2022

पुलिस के निर्देश पर अर्थी को बीच रास्ते से अस्पताल लाया गया, मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा

पुलिस के निर्देश पर अर्थी को बीच रास्ते से अस्पताल लाया गया, मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा

पिण्डवाड़ा. शहर में चामुंडा माता मंदिर के पास रहने रहने वाली एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला को इलाज के लिए आगे ले जाते समय बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शहर में चामुंडा माता मंदिर के पास रहने वाले मनोज कुमार लोहार की पत्नी डिम्पल लोहार की गुरुवार दोपहर अचानक तबीयत बिगडऩे पर सास व पति पुरोहित हॉस्पिटल ले गए। डिम्पल की गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आगे रेफर किया। महिला को इलाज के लिए आगे ले जाते समय उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मृतका शव देर शाम घर लाकर शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जा रहे थे। उस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि शहर में लोहार जाति की महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल बाबूलाल मीणा, अमर ङ्क्षसह मय जाब्ता मृतक के घर मामले की जांच करने पहुंचे, पर मृतक के ससुराल वाले महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए शव को घर से लेकर निकल चुके थे। पुलिस आनन-फानन में उदयपुर रोड पहुंची और शव को बीच रास्ते से ही राजकीय चिकित्सालय लाकर मोर्चरी रूम में रखवाया। घटना की जानकारी उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार को मिलने पर वे भी सरकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल कर घटना की जानकारी मृतक महिला के पिता को दी। जिस पर मृतका के पिता व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पुत्री की मौत तबीयत बिगडऩे से हुई है। इस मौत से उन्हें किसी प्रकार का किसी पर भी कोई संदेह नहीं है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।