पाली/राणावास। पाली जिले के सिरियारी पुलिस ने बिना अनुज्ञा पत्र एक बाइक पर एक किलो अवैध अफीम का दूध परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी हम्मीरसिंह भाटी ने बताया कि झलोड पुलिस थाना रायपुर जिला भीलवाड़ा निवासी नंगजीराम पुत्र बरदीचंद जाट व जगदीश पुत्र वरदाराम गाडरी को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान थाना क्षेत्र के भैरु चौराया पर बाइक रूकवा कर तलाशी ली। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से एक किलो अफीम का दूध बरामद कर उनको गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इसमें कांस्टेबल नटवरसिंह, देवीलाल, डायाराम, सुरेश, चंद्रदेव आदि का सहयोग रहा।
-कल्पेश मालवीय