31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक-स्कूटी की भिड़न्त में एक की मौत, 3 अन्य गंभीर घायल

पिण्डवाड़ा-उदयपुर फोरलेन पर मोरस बांध के पास हुआ हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

TILOK AGARWAL

•

Updated: 9 Apr 2022, 12:47 AM IST

बाइक-स्कूटी की भिड़न्त में एक की मौत, 3 अन्य गंभीर घायल

बाइक-स्कूटी की भिड़न्त में एक की मौत, 3 अन्य गंभीर घायल

पिण्डवाड़ा. पिण्डवाड़ा-उदयपुर फोरलेन पर मोरस बांध के पास दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों की गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम राहुल (30) पुत्र मोतीलाल निवासी माउंट आबू अपने मित्र दीपक हरिजन के साथ माउंट आबू से एक्टिवा पर हॉस्पिटल में खून देने के लिए उदयपुर जा रहे थे। मालेरा टोल नाका पार कर जैसे ही मोरस बांध के पास पहुंचे तो उनके एक्टिवा व उस दौरान मालेरा-क्यारी से बाइक पर अपने घर की ओर जा रहे अमराराम (30) पुत्र जीवाराम व कालाराम (26) पुत्र पथाराम गरासिया की बाइक के बीच आमने-सामने भिड़न्त हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार चारों जने गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मालेरा टोल प्लाजा के एम्बुलेंस चालक धूलाराम गरासिया को मिलते ही वे एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। वहां से घायलों को लेकर पिण्डवाड़ा के सरकारी अस्पताल आए। जहां डॉ. विनोद यादव ने नर्स लक्ष्मी मीणा, समाज सेवी वागा राम, शिवलाल प्रजापत की मदद से प्राथमिक उपचार किया। उधर, हादसे की जानकारी पालिका चेयरमैन जितेन्द्र प्रजापत को मिलने पर वे भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। इस बीच घायलों की गंभीर स्थिति को देखकर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया, जहां से चारों को आबूरोड के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। वहां से उन्हें गुजरात के लिए रेफर किया गया। पर, पालनपुर पहुंचते ही गंभीर घायल अमराराम पुत्र जीवाराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीनों घायलों को स्थिति भी गंभीर बताई गई है। पालनपुर के अस्पताल में उनका उपचार जारी है। मृतक के शव को पिण्डवाड़ा लाकर मोर्चरी में रखवाया गया।शुक्रवार सुबह मृतक के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद मृतक का डॉ. मनीष भार्गव से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।