21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफवाह नहीं तथ्यों और हकीकत पर ध्यान दें

कौस्तुभ दवेरा, सी.ए  पाली. बाजार से 1000 व 500 के नोट अचानक बंद करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैसले की हर कोई चर्चा कर रहा है। कोई अपने पास नोट ज्यादा होने तो कोई अपने ही खाते में पैसे कैसे जमा होंगे यह जानकारी ले रहा है। कोई टैक्स को लेकर चिंतित है। लोगों […]

2 min read
Google source verification

कौस्तुभ दवेरा, सी.ए

पाली. बाजार से 1000 व 500 के नोट अचानक बंद करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैसले की हर कोई चर्चा कर रहा है। कोई अपने पास नोट ज्यादा होने तो कोई अपने ही खाते में पैसे कैसे जमा होंगे यह जानकारी ले रहा है। कोई टैक्स को लेकर चिंतित है। लोगों को एेसी बातों को लेकर चिंता नहीं करनी है। लोगों को अपने पैसे को लेकर सावधान भी रहना होगा। बाजार से जुड़ी कई बाते एेसी भी हैं, जिन्हें लोगों को जानना आवश्यक है। इसकों लेकर लोगों में काफी भ्रांती भी फैली हुई है।

- पड़ोसी ने किया पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत लेकर पहुंचे पति को आरोपितों ने घायल कर कुएं में फेंका, मौत

1. खाते पर आयकर विभाग की नजर

आपके द्वारा जमा करवाई गई रकम की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी जाएगी। अपने द्वारा दाखिल किए गए आयकर रिटर्न से मिलान किया जाएगा। अगर अघोषित आय पाई गई तो टैक्स पर 200 प्रतिशत तक जुर्माना चुकाना होगा।

2. रिश्तेदार के खाते में पैसा जमा नहीं करवाएं

कोई भी व्यक्ति किसी के प्रलोभन में नहीं पड़ंे। किसी का भी पैसा अपने खाते में जमा नहीं करें। उसे आपका पैसा मानकर आप पर कार्रवाई की जा सकती है।

3. चालू खाते में एक ही बार जमा करवा सकते हैं पैसे

सरकार ने बाजार से 8 नवंबर के बाद 500 व 1000 के नोट चलन से बाहर कर दिए। चालू खाता धारक अपने खाते में एक बार ही यह नोट जमा करवा सकते हैं। बाजार से नोट को बंद कर दिया है तो व्यापारी इन नोट को बार-बार अपने करंट अकाउंट में नहीं डलवा सकते।

4. क्या सभी जमा पर इनकम टैक्स लगेगा

हाउस वाइफ, किसान और अन्य जनता जिनके पास बचत खाता है। वह बैंक में कितनी बार भी पैसा जमा करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बशर्तें की उनकी आय अघोषित न हो।

5. इस फैसले से आम आदमी को क्या फायदा

जमा धन के बाजार में आने से सरकार की आय बढ़ेगी। विकास कार्यों में बढ़ोतरी होगी। बैंक लोन सस्ता होगा। देश की जीडीपी में इजाफा होगा। प्रॉपर्टी की कीमतों में गिरावट आएगी। आम आदमी के लिए घर लेना आसान होगा। ज्यादा लोग इनकम टैक्स के दायरे में आएंगे। इससे टैक्स कलेक्शन बढ़ेगा।