5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : तखतगढ़ थाने पहुंचे देवासी समाज के लोग

- थाने में दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 11, 2021

VIDEO : तखतगढ़ थाने पहुंचे देवासी समाज के लोग

VIDEO : तखतगढ़ थाने पहुंचे देवासी समाज के लोग

पाली/पावा। न्याय व्यवस्था के सामान्तर चल रही पंच व्यवस्था के परस्पर दर्ज मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गुरुवार शाम को देवासी समाज के लोग तखतगढ़ पुलिस थाने पहुंचे। थाना प्रभारी राजेन्द्र चौधरी के थाने बाहर होने के कारण करीब दो घंटे तक थाने के बाहर इंतजार करते दिखे।

एकाएक थाने के बाहर लाल पगड़ीधारकों की उपस्थिति को देखकर हर राहगिर भी जानकारी के लिए आतुर दिखा। समाज के लोगों ने थाना प्रभारी चौधरी से अपनी मांगे रखी। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद वे पुन: घरों की तरफ लौटे। तखतगढ़ थाने में जनवरी व फरवरी माह में समाज के पंचों के खिलाफ परस्पर चार मामले पंजिबंद है। इन मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इनका कहना है...
जो मामले दर्ज है इनमें तीन की जांच मैं स्वयं कर रहा हूं। एक आईटी एक्ट से संबंधित है। थाने में निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया। वे संतुष्ठ होकर लौटे है। -राजेन्द्र चौधरी, प्रभारी, पुलिस थाना तखतगढ़।