6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई घरों पर दबिशें, फिर हुए चौंकाने वाले खुलासे

तस्करों की कमर तोड़ने और नशाप्रवृत्ति के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई काे अंजाम दिया। शिवपुरा थाना क्षेत्र के भाणिया और विश्नोइयों की ढाणी में अल सुबह पुलिस ने कई घरों पर दबिश दी।

2 min read
Google source verification
Rajasthan police

rajasthan Police

पाली . तस्करों की कमर तोड़ने और नशाप्रवृत्ति के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई काे अंजाम दिया। शिवपुरा थाना क्षेत्र के भाणिया और विश्नोइयों की ढाणी में अल सुबह पुलिस ने कई घरों पर दबिश दी। ग्रामीण जब नींद में थे, उस वक्त पुलिस घरों के बाहर पहुंच गई। छापेमारी में एक पिस्टल, मैग्जीन और दो जिंदा कारतूस, 26 लाख 67 हजार रुपए और डोडा पोस्त बरामद हुए। पुलिस ने लोगों को भी गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो वाहन भी जब्त किए हैं।

एसपी गगनदीप सिंगला ने बताया कि भाणिया व विश्नोईयों की ढाणी में अवैध व समाजकंटक गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसको लेकर टीमें बनाई गई और एक साथ कई मकानों में दबिश दी। दबिश के दौरान हरदान (60) पुत्र छोगाराम विश्नोई तथा सुरेश (28) पुत्र रामसुख बावल विश्नोई को गिरफ्तार किया है।

22 टीमोें के 140 जवानों ने दिया अंजाम

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण नुनावत, सोजत वृत्ताधिकारी मृत्युंजय मिश्रा, पाली ग्रामीण वृत्ताधिकारी मंगलेश चुण्डावत तथा शिवपुरा थानाधिकारी महेश गोयल की अगुवाई में 22 टीमों में 140 अधिकारी व जवानों ने एक साथ दबिश दी। साइबर सैल, डीएसटी, पुलिस थाना बर, क्यूआरटी टीम, पुलिस लाइन पाली, सोजतसिटी, पाली शहर व ग्रामीण आदि भी शामिल रहे।

सो रहे थे ग्रामीण, पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस की टीमें सुबह उस वक्त पहुंच गई, जब ग्रामीण नींद में थे। पुलिस ने पूरी तरह से घेराबंद कर दी, जिससे कोई भाग नहीं पाए। गिरफ्तार किए गए हरदान और सुरेश भी नींद में ही थे। पुलिस ने पन्द्रह घराें में तलाशी ली। जिले के किसी गांव में एक साथ इस तरह की यह पुलिस की संभवतया पहली कार्रवाई मानी जा रही है।

ड्राइवर से मिली पिस्टल, ओमाराम के घर नकदी

पुलिस गिरफ्त में आया सुरेश ड्राइवरी करता है। उसके पास से पिस्टल, मैग्जीन और दो जिंदा कारतूस मिले हैं। ओमाराम के घर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम भी चौंक गई। यहां 26 लाख 67 हजार रुपए से ज्यादा नकदी बरामद हुई।