
गणतंत्र दिवस पर हिंदुस्तान के किसी परिवार का एक बच्चा भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो उस परिवार के लिए गर्व की बात होती है, लेकिन राजस्थान के एक परिवार के लिए यह दिन एतिहासिक बन गया। दरअसल तखतगढ़ में एक ही परिवार के 5 बच्चों का अब तक राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हो चुक है।
राजस्थान के तखतगढ़ में रूपसिंह बालोत के तीन पोत्र और दो दोहतियों ने राष्ट्र स्तर पर स्थान बनाया। बालोत के पुत्र शम्भुसिंह ने बताया कि उनकी डिंगाई निवासी बहन की छोटी पुत्री ईशा उदावत एनसीसी बेस्ट कैडेट नेवी से चुनी गई है। ईशा को 27 जनवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों बेस्ट कैडेट का अवार्ड मिला। ईशा राजस्थान डायरेक्टरेट से गणतंत्र दिवस कैंप दिल्ली में भाग ले रही है। वे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के आर्टस कॉलेज की छात्रा है।
ईशा की बड़ी बहन नीलू उदावत गणतंत्र दिवस कैंप 2022 में भाग ले चुकी हैं। एनसीसी एयरविंग से बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रही हैं। नीलू उदावत महाराजा सियाजी राव विश्व विद्यालय वडोदरा से सोशल वर्क में स्नातकोत्तर कर रही है। शम्भुसिंह बालोत के पुत्र हरतेजस्व सिंह बालोत भी इस वर्ष 2024 के गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री रैली परेड की प्रथम पंक्ति में भाग ले रहे हैं। वे अहमदाबाद एनसीसी एयर स्कवेडन के सदस्य हैं। उन्होंने गुजरात डायरेक्टरेट से भाग लिया। हरतेजस्वसिंह सेंट जेवियर कॉलेज अहमदाबाद से गणित में बीएससी (ऑनर्स) के छात्र हैं। हरतेजस्व के छोटे भाई दक्षराजसिंह ने 18वीं राष्ट्रीय स्काउट एवं गाइड जम्बुरी रोहट में भाग लिया। लोकसंगीत प्रतियोगिता में पाली जिले के दल के सदस्य के रूप में भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इन्हीं के चचेरे भाई सूर्यभानसिंह बालोत ने भी गणतंत्र दिवस कैंप नई दिल्ली में एनसीसी 2023 में प्रधानमंत्री रैली में भाग लिया। वे एनसीसी के आर्मी विंग से वड़ोदरा गुजरात बटालियन के सदस्य हैं। महाराजा सियाजीराव विश्वविद्यालय वड़ोदरा से एमएसडब्लू में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं। इस प्रकार ईशा उदावत, नीलू उदावत, हरतेजस्वसिंह, सूर्यभान सिंह ने एनसीसी से राष्ट्रीय स्तर के गणतंत्र दिवस कैंप में भाग लिया। दक्षराजसिंह ने स्काउट के राष्ट्रीय जम्बूरी में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Updated on:
27 Jan 2024 07:01 pm
Published on:
27 Jan 2024 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
