
फाइल फोटो पत्रिका
Rajasthan News : राजस्थान में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों की दशा में बदलाव आने वाला है। समेकित बाल विकास सेवाएं विभाग की ओर से मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी भवनों के प्रस्ताव मांगे है। जिसके आधार पर भवनों की मरम्मत पर 50 करोड़ रुपए खर्च होने है।
आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत को लेकर हर जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मरम्मत और उसकी लागत का तकमीना तैयार का प्रस्ताव समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर को भेजे गए है। जिसमे भवन में क्या-क्या कार्य करवाना है…किस कार्य की कितनी लागत होगी…केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र का है या शहरी क्षेत्र का… के साथ अन्य जानकारियां भेजी गई है।
समेकित बाल विकास सेवाएं विभाग की ओर से मरम्मत के लिए हर विधानसभा से कम से कम 30 भवनों की संख्या के अनुसार गणना करते हुए प्रस्ताव भेजे है।
आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे है। पाली जिले की पांच विधानसभाओं से 145 आंगनबाड़ी केन्द्रों का तकमीना बनाकर सूचना भेजी है।
राजेश कुमार, उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, पाली
Updated on:
02 Jun 2025 08:43 am
Published on:
02 Jun 2025 08:43 am
