15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election: सांचौर विधानसभा सीट से सांसद देवजी पटेल को टिकट देने का विवाद गहराया, विरोध में खड़े हुए पूर्व विधायक

Rajasthan Assembly Election 2023 : सांचौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद देवजी पटेल को बनाए जाने के बाद भाजपा में बढ़ी कलह का अंत होता नहीं दिख रहा है।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Nupur Sharma

Oct 14, 2023

rajasthan_patrika_1_.jpg

पाली । Rajasthan Assembly Election 2023 : सांचौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद देवजी पटेल को बनाए जाने के बाद भाजपा में बढ़ी कलह का अंत होता नहीं दिख रहा है। विवाद इतना आगे बढ़ चूका कि एक तरफ प्रत्याशी पटेल का स्वागत हो रहा है तो दूसरी तरफ भारी विरोध। टिकट के प्रबल दावेदार रहे पूर्व विधायक जीवाराम और दानाराम चौधरी अब एक होकर आलाकमान के निर्णय का विरोध कर रहे हैं। जबकि, देवजी आश्वस्त है कि दोनों को मना लिया जाएगा। पिछले दो दशक से सांचौर सीट हार रही पार्टी यहां तिराहे पर पहुंच गई है। पार्टी कार्यकर्ता भी असमंजस की स्थिति में है।

यह भी पढ़ें : टिकट वितरण से नाराज दावेदार और समर्थकों का भाजपा कार्यालय पर जमावड़ा, मुख्य गेट पर की धक्का-मुक्की

सवाल-टिकट वितरण के बाद शुरू हुआ विरोध थमा नहीं, डेमेज कंट्रोल के कोई प्रयास?
देवजी- उनसे बातचीत चल रही है। मसला सुलझा लेंगे। इसके लिए प्रयास चल रहे हैं।
जीवाराम-डेमेज कंट्रोल की बात तो बाद की है। टिकट तो मैं और दानाराम मांग रहे थे। देवजी बीच में कहां से आ गए। पार्टी हम दोनों में से किसी एक को टिकट दे दें, डेमेज कंट्रोल अपने आप हो जाएगा।
दानाराम - मैंने और जीवाराम ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करा दिया है। कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। हमें उम्मीद हैं न्याय होगा।

सवाल-पार्टी तीन धड़ों में बंटी हुई, एकजुट कैसे करेंगे?
देवजी-पार्टी एकजुट है। टिकटार्थियों में कुछ समय के लिए जरूर नाराजगी रहती है। यह परिवार का विषय है। मिल बैठकर नाराजगी दूर करेंगे।
जीवाराम - तीन धड़े कहां है। मैं और दानाराम तो एक है। हमारे बीच किसी तरह का विवाद नहीं। देवजी की बात अलग।
दानाराम - यहां कोई धड़ा नहीं है। मैं और जीवाराम एक ही है। पार्टी कार्यकर्ता हमारे साथ है।

सवाल-दो दशक से पार्टी हार रही, इस बार जीतने के लिए क्या रणनीति?
देवजी-विकास के नाम पर वोट मांगेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाएं गिनाकर जनता के बीच जाएंगे। निश्चित रूप से हम चुनाव जीतेंगे।
जीवाराम - पार्टी आलाकमान तक अपनी बात पहुंचा दी है। हमें पूरा भरोसा है कि न्याय होगा। रणनीति की बात तो बाद में करेंगे।
दानाराम - पांच साल तक गांव-ढाणी तक मेहनत की। इस बार पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी यदि अपने निर्णय पर पुनिर्विचार करेगी तो जीत निश्चित है।

यह भी पढ़ें : सांसद किरोड़ी मीणा ने RLP नेत्री पर लगा डाले ये संगीन आरोप, देखें VIDEO

सवाल-चुनाव में क्या मुद्दे रहेंगे?
देवजी-सांचौर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फैल है। भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे अनगिनत मुद्दे हैं जिनमें कांग्रेस सरकार विफल रही।
जीवाराम - मुद्दे तो इतने है कि आप लिखते हुए थक जाओगे। पहले तो टिकट में संशोधन का इंतजार कर रहे हैं। फिर मुद्दों काे देखेंगे।
दानाराम - भ्रष्टाचार चरम पर है। सांचौर में लोगाें का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।