
महिला टीचर के साथ ब्लैकमेलिंग (फोटो- पत्रिका)
Pali News: पाली शहर की शिक्षिका ने एक युवक पर रास्ता रोकने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने इसको लेकर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।
शिक्षिका का आरोप है कि युवक कई दिनों से उसका पीछा कर परेशान कर रहा था। रास्ते में आते-जाते वक्त वह उसे जातिसूचक शब्द बोलकर उसे अपमानित करता था और ब्लैकमेल करने की धमकी देता था।
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 19 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे की है। शिक्षिका जब स्कूल से घर लौट रही थी, तब आशापूर्णा नगर निवासी युवक ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मारकर रोक लिया था।
इस दौरान युवक ने शिक्षिका को जातिगत अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे धमकाया। शिक्षिका ने बताया, उसने युवक का नंबर अपने मोबाइल में ब्लैकलिस्ट कर रखा था। इसी बात पर नाराज होकर युवक ने उसकी जिंदगी खराब करने और इज्जत उतारने की धमकी दी।
शिक्षिका ने आरोप लगाया, युवक खुद को मीडियाकर्मी बताकर उसे ब्लैकमेल करता था और कई बार यह धमकी दे चुका है कि उसकी फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवक लगातार स्कूल से लौटते समय रास्ते में रोककर उसे परिवार और समाज में बदनाम करने की धमकी देता रहा है।
घटना से परेशान होकर शिक्षिका ने कोतवाली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की हरकतें शिक्षिका को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उसकी सामाजिक छवि धूमिल करने के उद्देश्य से की जा रही थी। पुलिस अब मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है।
Published on:
28 Sept 2025 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
