बता दें कि, एसआई पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी ढाका और सुनील बेनीवाल हैदराबाद के एक फ्लैट में छिपे थे। जोधपुर की साइक्लोनर टीम ने 3 जुलाई को वहां से पकड़ लिया गया। इस मामले में एक और आरोपी शम्मी बिश्नोई बरसाना में फरारी काट रही थी और मंगलवार को टीम उसे लेकर जोधपुर पहुंची थी। पेपर लीक केस के आरोपी ओम प्रकाश ढाका और सुनील बेनीवाल को कुछ दिन पहले एसओजी के सुपरविजन में जोधपुर की साईक्लोनर टीम ने गिरफ्तार किया था।