
डॉ. गजेसिंह को राजस्थानी साहित्य प्रतिभा पुरस्कार
पाली। राजस्थानी भाषा साहित्य के कवि डॉ. गजेसिंह निम्बोल को उनकी नव प्रकाशित राजस्थानी प्रबंध काव्यकृति ‘ पळकती प्रीत ’ को राजस्थानी साहित्य जगत का प्रतिष्ठित पुरस्कार डॉ. नृसिंह राजपुरोहित राजस्थानी साहित्य प्रतिभा पुरस्कार 2020 से पुरस्कृत किया जाएगा।
साहित्यिक संस्थान सिटिजंस सोसायटी फोर एज्यूकेशन द्वारा इसकी घोषणा की गई है। विगत 20 वर्षों से दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत 11 हजार रुपए प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं श्रीफल प्रदान किया जाएगा।
जैतारण तहसील के निम्बोल गांव निवासी डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित वर्तमान में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में राजस्थानी विभाग में प्रोफेसर पद सेवारत हैं। पळकती प्रीत राजस्थानी प्रेमाख्यानों पर लिखी गई काव्यकृति है जिसमें राजस्थान, गुजरात, मालवा तथा सिंध में प्रचलित मध्यकालीन प्रेम कथाओं को नए समसामयिक संदर्भों और आधुनिक दृष्टी के साथ प्रस्तुत किया है।
राजस्थानी साहित्य में यह एक नवीन प्रयोग है जो हमारे संस्कृति का परिचायक भी है। इसमें कुल ग्यारह प्रेमाख्यान को सम्मिलित किया गया है। इससे पूर्व डॉ. सिंह की राजहंस, जस रा आखर, आत्मदर्शन नामक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।
Published on:
27 Aug 2020 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
