
Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympics: शिक्षा विभाग पढ़ाने के साथ 10 करोड़ रुपए खर्च करेगा खेलों पर
Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympics: खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश में 23 जून से राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जाना है। इसके लिए शिक्षा विभाग को 10 करोड़ 68 लाख रुपए का बजट दिया गया था। यह राशि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर की ओर से जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा को हस्तांतरित की गई है। इसके साथ ही खेलों के लिए पंचायतीराज विभाग को 5 करोड़ 47 लाख व स्वायत शासन विभाग को 6 करोड़ 39 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। शिक्षा विभाग को दी गई राशि पीडी खातों में दी गई है।
इतने खिलाड़ी करवा चुके पंजीयन
प्रदेश के ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के लिए तय लक्ष्य 50 लाख की तुलना में 29 लाख 57 हजार से अधिक खिलाड़ी पंजीयन करवा चुके हैं। इसी तरह शहरी ओलम्पिक के लिए 11 लाख 6 हजार से अधिक खिलाडि़यों ने पंजीयन करवाया है।
ये होंगे खेल
ग्रामीण ओलम्पिक में कबड्डी, शूटिंग बाल, टेनिस बाल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबाल, फुटबाल व रस्साकशी के खेल होंगे। शहरी ओलम्पिक में कबड्डी, शूटिंग बाल बालक, टेनिस बाल क्रिकेट, खो-खो बालिका, वॉलीबाल बालक-बालिका, फुटबाल बालक, रस्साकशी बालिका, एथेलेटिक्टस में 100, 200 व 400 मीटर व बास्केटबाल बालक-बालिका की खेल स्पद्धाZएं होंगी।
वित्तीय स्वीकृति जारी
राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही ब्लॉक को वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर देंगे।
प्रवीण कुमार चारण, सहायक परियोजना समन्वयक, पाली
जिलों को इतनी राशि दी गई
अजमेर: 31.58
अलवर: 54.306
बांसवाड़ा: 38.517
बारां: 21.905
बाड़मेर: 63.342
भरतपुर: 38.06
भीलवाड़ा: 37.695
बीकानेर: 34.683
बूंदी: 17.707
चित्तौड़गढ़: 28.112
चूरू: 29.024
दौसा: 26.651
धौलपुर: 17.89
डूंगरपुर: 32.675
श्रीगंगानगर: 32.675
हनुमानगढ़: 25.374
जयपुर: 59.905
जैसलमेर: 19.167
जालोर: 28.568
झालावाड़: 23.822
झुंझुनूं: 31.854
जोधपुर : 59.235
करौली: 22.636
कोटा:16.155
नागौर: 46.731
पाली: 32.401
प्रतापगढ़: 21.723
राजसमंद: 20.08
सवाई माधोपुर: 21.084
सीकर: 35.322
सिरोही: 16.155
टाेंक: 22.362
उदयपुर: 60.604
(राशि लाखों में)
Published on:
17 Jun 2023 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
