29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Olympics game: ऐसा हुआ तो गिनीज बुक में लिखा जाएगा नाम

59 लाख खिलाड़ी एक साथ लेंगे शपथशहरी व ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के तहत दिलाई जाएगी शपथ

2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Aug 04, 2023

Olympics game: ऐसा हुआ तो गिनीज बुक में लिखा जाएगा नाम

ग्रामीण ओ​ल्पिक में खेलते ​खिलाड़ी। फाइल फोटो

शहरी व ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आगाज 5 अगस्त से प्रस्तावित है। इस दिन एक साथ शपथ लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। खेलों का आगाज होने पर प्रदेश के 59 लाख खिलाड़ी एक साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन शपथ लेंगे। यह रिकॉर्ड बनाने के लिए ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक के हर खिलाड़ी को जनाधार/आधार/मोबाइल नम्बर या प्लेयर आइडी पर लॉगिंग करना होगा। इसमें खिलाडि़यों का यूसीइइओ व पीइइओ सहयोग करेंगे। इस शपथ का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराने के लिए पाली जिले के 1 लाख 98 हजार 257 खिलाड़ी भी सहभागी बनेंगे।
ऐसा रहेगा कार्यक्रम
राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक के पहले पांच अगस्त को दिन सुबह 8 बजे खिलाड़ी व दर्शक आदि एकत्रित होंगे। इसके बाद दो मिनट में अतिथियों का परिचय करवाया जाएगा। जिला कलक्टर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी 8.05 बजे प्रतियोगिता का परिचय देंगे। मुख्य अतिथि 8:09 बजे सलामी लेंगे। ध्वजारोहण 8:11 बजे किया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ी मार्च पास्ट करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। प्रदेश में सुबह 9:21 से 9:23 बजे के बीच खिलाड़ी एक साथ शपथ लेकर रिकॉर्ड बनाएंगे।
यह लेंगे शपथ
खिलाड़ी रिकॉर्ड बनाने के लिए मैं...निवासी जिला...शपथ लेता हूं कि मैंने खेल की भावना के साथ-साथ भाईचारा व सद्भाव रखते हुए राजीव गांधी ग्रामीण/ शहरी खेल-2023 में....खेल में भाग लिया है। भविष्य में भी सद्भावना व भाइचारे के साथ भाग लेकर इस मिशन को आगे बढ़ाऊंगा।
तैयारियां पूरी
पाली में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। हर खेल स्तर पर शपथ ग्रहण कराने के लिए एक्सपर्ट को लगाया है। जो ऑनलाइन पंजीयन करवा सके। शपथ कार्यक्रम सभी जगह पर एक ही समय पर होगा। जिससे वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सके।
सोहनलाल भाटी, सहायक निदेशक, समग्र शिक्षा, पाली
प्रदेश में इतने खिलाड़ी लेंगे शपथ
ग्रामीण क्षेत्र: 46 लाख 12 हजार 37
पुरुष खिलाड़ी: 26 लाख 44 हजार 848
महिला खिलाड़ी: 19 लाख 66 हजार 877
शहरी क्षेत्र: 12 लाख 38 हजार 266
पुरुष खिलाड़ी: 7 लाख 59 हजार 260
महिला खिलाड़ी: 4 लाख 78 हजार 960