18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उप मुख्य सचेतक राठौड़ ने की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास व भावी योजनाओं पर चर्चा

जवाई पुनर्भरण योजना होगी मील का पत्थर साबित-राठौड़ उपमुख्य सचेतक ने प्रेस वार्ता के माध्यम से गिनाई उपलब्धियां

2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Apr 18, 2018

madan rathore

सुमेरपुर. उपमुख्य सचेतक मदन राठौड़ ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर पिछले चार साल में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों व भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही 24 अप्रेल को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जानकारी देकर मीडिया से सहयोग की अपील की।

स्थानीय एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में राठौड़ ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की जीवन रेखा कहे जाने वाले जवाईबांध के लिए जवाई पुनर्भरण योजना के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा 1250 करोड़ की मंजूरी मिलने के बाद अब डीपीआर तैयार हो रही है। योजना पूर्ण होने के बाद इसका फायदा हर वर्ग को मिलेगा। पेयजल, पर्यटन व सिंचाई के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। 24 अप्रेल को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सुमेरपुर दौरे पर रहेंगी। इस दौरान जनसंवाद के माध्यम से अलग-अलग चरण में विभिन्न वर्गों से सीधा संवादकर प्रदेश में हुए विकास कार्यो के अलावा अपने सुझाव भी मांगेंगी। इससे पूर्व आधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउन हॉल का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों होगा। भाजपा के सत्ता में आने के बाद लगभग 85 फीसदी चुनावी वादे पूर्ण किए हैं। इसके अलावा शेष वादों पर तीव्र गति से कार्य हो रहा है। इससे आमजन को भाजपा सरकार के प्रति विश्वास पैदा हो सके। प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय खोले गए। किसानों को 6-7 घंटे बिजली मिल रही है। ग्रामीण इलाके में चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। कीरवा में 4 सौ केवीजीएसएस बनने के बाद बिजली की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में होने से ग्रामीण इलाके में बिजली की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। सुमेरपुर सामुदायिक चिकित्सालय को क्रमोन्नत करवाया। उपखण्ड मुख्यालय पर अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत करने से गरीब व श्रमिक वर्ग को लाभ मिलेगा। सुमेरपुर मण्डी में आने वाले किसानों को नाश्ता व भोजन मिलेगा। विधानसभा क्षेत्र में हर क्षेत्र में पर्याप्त विकास कार्यो की स्वीकृति करवाई है। किसान गौरव पथ निर्माण बनने से यातायात का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भाजपा के बढते जनाधार से हतोत्साहित होकर जातिभेद पैदा करने में लगे हैं। भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। सामाजिक समरसता के लिए भाजपा हमेशा तत्पर रही है। सभी जाति-वर्ग के लोग मिलकर देश व समाज के विकास में सहयोग करें। उन्होंने मीडिया से आमजन में विश्वास पैदा कर भ्रम पैदा करने वाले तत्वों को बेनकाब करने की अपील की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत, पंचायत समिति प्रधान राजेन्द्रसिंह देवड़ा, जिला प्रवक्ता सुभाष त्रिवेदी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मांगीलाल सुथार, पूर्व अध्यक्ष रमेश बोहरा व भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरज सांखला मौजूद थे।