
हाइवे पर मंडिया गांव के निकट मंगलवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।सदर थाने के हैड कांस्टेबल श्यामसिंह ने बताया कि मंडिया गांव के निकट शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक पर आ रहे रूपावास निवासी नरसिंह राम (27) पुत्र आसूराम मेघवाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Published on:
29 Nov 2016, 11:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.