
हादसे के बाद सड़क किनारे क्षतिग्रस्त कार। फोटो: पत्रिका
Pali Road Accident: राजस्थान के पाली जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में कार सवार महिला भी घायल हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा पाली-सुमेरपुर हाइवे स्थित रामपुरा ढाणी के पास शुक्रवार सुबह 8.30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही गुडा एंदला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक दंपति के शवों को गुंदोज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए।
कार-बाइक हादसे में पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी बाइक सवार प्रकाश (25) पुत्र मोहनलाल मीणा व रिंकू (21) पत्नी प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना भिजवा दी है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा।
कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी उछलकर दूर जा गिरे और बाइक भी सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। वहीं, कार भी सड़क से उतर गई। हादसे में कार सवार महिला घायल हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Updated on:
11 Jul 2025, 10:50 AM IST
Published on:
11 Jul 2025, 10:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.