5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो साल बाद फिर लूट: दिनदहाड़े व्यापारी को बंधक बनाकर विषाक्त पिलाया, लाखों के आभूषण लूट ले गए बदमाश

Robbery in jewelers Shop in Pali: - पाली शहर के बापू नगर विस्तार में इसी शो रूम में हुई लूट की घटना का अब तक नहीं हुआ खुलासा, दिनदहाड़े ज्वैलर्स से लूट से शहर में लोग सहमे, आधे घंटे बाद पड़ोसी पहुंचा तो लूट का हुआ खुलासा।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 26, 2023

दो साल बाद फिर लूट: दिनदहाड़े व्यापारी को बंधक बनाकर विषाक्त पिलाया, लाखों के आभूषण लूट ले गए बदमाश

पाली के बापू नगर विस्तार स्थित ज्वैलर्स शॉप जहां बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम।

Robbery in jewelers Shop in Pali: पाली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बापूनगर विस्तार स्थित ज्वैलरी शो रूम में शनिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात से शहर में हड़कंप मच गया। बैंक एजेंट बनकर पहुंचे लुटेरों ने पहले सर्राफा व्यवसायी को नशीला पदार्थ लगा रुमाल सुंघा दिया, फिर उसके मुंह में विषाक्त पदार्थ की बोतल उड़ेल दी, जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद लुटेरे सीसीटीवी कैमरे तोडकर लाखों रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियाें की टीम ने नाकाबंदी करवाई। वहीं व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

कोतवाली थानाधिकारी अनिल विश्नोई ने बताया कि बापू नगर विस्तार में मातारानी भटियाणी ज्वैलर्स के होलसेल व्यापारी किशन सोनी दुकान में सो रहा था। करीब सवा दो बजे दो युवक पीछे के रास्ते से बैंक एजेंट बनकर आए। उन्होंने मौका देख किशन के मुंह पर रुमाल फेंका और एक लुटेरे ने मुंह में विषाक्त पदार्थ की बोतल उड़ेल दी। इससे वह अचेत हो गया। लुटेरों ने व्यापारी के हाथ, पैर व मुंह पर टेप लगाकर बंधक भी बना लिया। इसके बाद लुटेरों ने दुकान में रखा लाखों रुपए का सोना और अन्य आभूषण लूट लिया और फरार हो गए। करीब आधे घंटे बाद व्यापारी ने दरवाजा खटखटाया तो पड़ोसी संजय सोनी पहुंचे। उसने किशनलाल को बंधक बना देखा तो लोगों को जानकारी दी।

वही व्यापारी को बांगड अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकलेश शर्मा, सिटी सीओ जितेंद्रसिंह राठौड़, कोतवाली थानाधिकारी अनिल बिश्नोई मौके पर पहुंचे और एमओबी, एफएसएल, साइबर एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि उन्हें करीब 3.55 बजे लूट की घटना की सूूचना मिली। तब तक आरोपी पुलिस की पहुंच से काफी दूर जा चुके थे। इधर, विषाक्त पदार्थ खिलाने से व्यापारी किशन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका बांगड़ अस्पताल में उपचार जारी है।

दो साल पहले इसी शॉ रूम में हुई थी लूट की वारदात
दो साल पूर्व 25 अप्रेल 2021 को इसी व्यापारी के साथ लूट की वारदात हुई थी, जिसका खुलासा आज तक नही हुआ। तब लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर व्यापारी से एक किलो सोने के गहने व दो लाख रुपए नकद लूट लिए थे। व्यापारी होलसेल का कार्य भी करता है।

सीसीटीवी तोड़े, डीवीआर भी ले गए
पुलिस ने बताया कि लुटेरे व्यापारी का मोबाइल भी ले गए। वही दुकान के सीसीटीवी कैमरे तोड़ कर डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस ने आस-पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें किसी संदिग्ध के नहीं मिलने पर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू की।