18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pali News: केमिकल टैंक में गिरने से सेल्स एग्जीक्यूटिव की मौत, निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा

पाली में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय सेल्स एग्जीक्यूटिव की जान चली गई। मंडिया रोड स्थित निजी फैक्ट्री में केमिकल टैंक का निरीक्षण करने पहुंचे कमलकिशोर कालानी अचानक संतुलन बिगड़ने से करीब सात फीट गहरे टैंक में गिर गए। टैंक में पानी के साथ हानिकारक केमिकल मौजूद था।
2 min read
Google source verification

पाली

image

Kamal Mishra

Aug 18, 2026

pali news

Pali: अस्पताल में जानकारी लेते पुलिसकर्मी।

पाली। शहर के मंडिया रोड स्थित जिला उद्योग केंद्र के पास मंगलवार को एक निजी फैक्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया, जब केमिकल टैंक का निरीक्षण कर रहे एक सेल्स एग्जीक्यूटिव का अचानक संतुलन बिगड़ गया। वह करीब सात फीट गहरे टैंक में जा गिरे। हादसे के बाद फैक्ट्री कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी 60 वर्षीय कमलकिशोर कालानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कमलकिशोर अहमदाबाद की एक रंग रसायन एजेंसी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को वे कंपनी के प्रतिनिधि इमरान मलिक के साथ केमिकल से जुड़े काम के सिलसिले में मंडिया रोड स्थित लक्ष्मी इंडस्ट्रीज पहुंचे थे।

निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि कमलकिशोर फैक्ट्री परिसर में एक केमिकल टैंक का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण पूरा करने के बाद जब वह वहां से लौटने लगे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह टैंक के अंदर जा गिरे। टैंक करीब सात फीट गहरा बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक टैंक में पानी के साथ सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला हानिकारक केमिकल मौजूद था। कमलकिशोर के टैंक में गिरते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और उनके साथ आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और उन्हें टैंक से बाहर निकाला।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के तुरंत बाद कमलकिशोर को उपचार के लिए बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह वीडियो भी देखें :

शव मोर्चरी में रखवाया

पुलिस ने फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टैंक के आसपास सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस फैक्ट्री कर्मचारियों और मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।