29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Guru Gobindsingh Jayanti 2024: वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह…जैसे स्वरों से गूंज उठा गुरुद्वारा

Guru Gobindsingh Jayanti 2024: पाली शहर के सूरजपोल स्थित गुरुद्वारे में सिख समाजबंधुओं ने टेका मत्था  

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jan 17, 2024

Guru Gobindsingh Jayanti 2024: वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह...जैसे स्वरों से गूंज उठा गुरुद्वारा

पाली के सूरजपोल स्थित सिख गुरुद्वारा में कीर्तन करते रागी जत्था।

Guru Gobindsingh Jayanti 2024: पाली शहर के सूरजपोल स्थित सिख गुरुद्वारा में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर गुरु गोविन्दसिंह का प्रकाश गुरु परब श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। गुरुनानक गुरुद्वारा सूरजपोल पर सुबह अखण्ड पाठ साहेब की सम्पूर्णता के बाद कीर्तन दरबार सजा। जिसे दिल्ली से आए रागी जत्थे के नानकसिंह प्रीत, अमोलक सिंह व तुलसार सिंह ने साध संगत को गुरुवाणी के साथ वाहो-वाहो गुरु गोविन्दसिंह, आपे गुरु चेला...जैसे कीर्तन का श्रवण करवाकर गुरु के रंग में रंग दिया। इसके बाद सिख समाजबंधुओं ने दोपहर में गुरु के दरबार में खुशहाली की अरदास की। गुरुद्वारा परिसर में वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह...जैसे स्वरों से गूंज उठा।

बच्चों ने सुनाई कविताएं
गुरु के दरबार में अटूट लंगर वर्ताया गया। सिख समाज के बच्चों ने गुरु का गुणगान करने वाले कविताएं सुनाकर तालियां बटोरी। कविता पाठ करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संगत को प्रसाद का वितरण किया गया। गुरु के दरबार में रात को फिर कीर्तन दरबार सजा। जिसमे रात 11:30 बजे तक रागी जत्थे ने कीर्तन का श्रवण करवाया।

कमेटी सदस्याें ने किया सहयोग
अवतार गुरु परब पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान अमरजीसिंह मखीजा व सचिव गोविन्दसिंह लबाणा के साथ सदस्यों ने सहयोग किया। कमेटी के कोषाध्यक्ष मानसिंह बाजवा, बलवीरसिंह, गुरप्रीतसिंह गिल, रणजीतसिंह व शरनपालसिंह आदि ने गुरु परब की व्यवस्थाओं को संभाला। महोत्सव को लेकर सजाए गुरुद्वारे को लोग निहारते रह गए।