पाली. बरसात के बाद शहर के कई हिस्सों में बरसाती पानी के निकासी के अभाव में लोगों को खासी परेशानियों का समाना करना पड़ा। लोगों को अपने स्तर पर ही अपने घरों के आगे इक्कठा गंदे पानी को निकाले की जुगत करनी पड़ी। वहीं पानी की निकासी की समस्या के साथ ही लोगों को शहर की क्षतिग्रस्त सडक़ों की समस्या का भी सामना करना पड़ा। सिवरेज पाइल लाइन डालने के बाद सडक़ों को सही तरह से नहीं पाटने के कारण सडक़ों पर बरसाती पानी इक्कठा हो गया। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ क्षेत्र तो ऐसे भी थे। जहां किसी भी समय हादसा हो सकता है।