
पाली के बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमा मृतक के परिजन व वाल्मीकि समाज के लोग।
Bike Accident in Pali Rajasthan : पाली शहर के मंथन सिनेमा के निकट शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में उसका सिर फट गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश के लिए घटना स्थल के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।
औद्योगिक थाना प्रभारी पाना चौधरी ने बताया कि शहर के मंथन सिनेमा के निकट शनिवार देर रात को अज्ञात वाहन ने पुराना बस स्टैंड स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी राहुल (18) पुत्र करण कंडारा की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वो डिवाइडर पर जा गिरा। हादसे में उसका सिर फट गया। घटना स्थल पर जमा लोगों ने उसे शहर के बांगड़ अस्पताल स्थित ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार सुबह बड़ी संख्या में मृतक के परिजनों के साथ वाल्मीकि समाज के लोग मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया। इधर, पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश के लिए घटना स्थल मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।
मृतक राहुल गरबा महोत्सव में हिस्सा लेने गई मौसी को बाइक से घर छोड़कर लौट रहा था। मंथन सिनेमा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। हादसे में राहुल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोर्चरी के बाहर जमा वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि मृतक राहुल चार बहनों का इकलौता भाई था। दो बड़ी बहनाें के बाद राहुल तीसरे नम्बर का था। राहुल के बाद दो छोटी बहने हैं।
Updated on:
13 Oct 2024 06:32 pm
Published on:
13 Oct 2024 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
